{"_id":"6ae241b390489448e809ec64","slug":"1288-grams-of-chitta-synthetic-drug-seized-from-a-rented-room-in-ajoli-three-arrested-una-news-c-93-1-ssml1048-211643-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अजोली में किराये के कमरे से 12.88 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अजोली में किराये के कमरे से 12.88 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन गिरफ्तार
Thu, 29 Oct 2026 12:10 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
ऊना। सदर थाना ऊना के तहत अजोली में पुलिस की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) ने एक किराये के कमरे से 12.88 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में बिहार निवासी एक व्यक्ति और नया नंगल के दो युवकों को नामजद किया है। तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, एसआईयू की टीम मंगलवार रात अजोली बाजार में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वार्ड नंबर पांच में एक किराये के कमरे में चिट्टे की खरीद-फरोख्त की जा रही है। पुलिस के अनुसार कमरे में उपेंद्र महतो (46) निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार, कार्तिक कुमार (20) और नीतिश शाह (22), दोनों निवासी नया नंगल मौजूद थे। तलाशी के दौरान कमरे में बिस्तर के नीचे हेरोइन (चिट्टा) मिली।
पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस बरामदगी के साथ मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही कि आरोपी नशे की खेप कहां से लाए और कहां इसका इस्तेमाल होना था।