{"_id":"6ae24208ad350ee55f042684","slug":"potato-harvesting-begins-in-daulatpur-chowk-farmers-fetch-prices-of-up-to-4000-rupees-una-news-c-93-1-ssml1048-211634-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: दौलतपुर चौक में आलू की पटाई शुरू, किसानों को 4000 रुपये तक भाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: दौलतपुर चौक में आलू की पटाई शुरू, किसानों को 4000 रुपये तक भाव
Thu, 29 Oct 2026 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
ऊना। जिले में आलू की फसल की पटाई शुरू हो गई है। दौलतपुर चौक क्षेत्र के उन इलाकों में खेतों से आलू निकालने का काम शुरू हो गया है, जहां अगस्त के अंतिम दिनों में बिजाई की गई थी। शुरुआती दौर में किसानों को आलू के 4000 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव मिले हैं। पटाई के बाद फसल पंजाब के अमृतसर, जालंधर, लुधियाना और उत्तर प्रदेश की विभिन्न मंडियों तक पहुंचने लगी है। हालांकि, अभी जिले में बड़े स्तर पर पटाई शुरू होना बाकी है। ऐसे में शुरुआती भाव आगे भी बरकरार रहते हैं या आवक बढ़ने के साथ इनमें बदलाव आता है, इस पर किसानों की नजर टिकी है।
जिले में इस बार करीब 2,000 हेक्टेयर भूमि पर आलू की बिजाई हुई है। शुरुआती चरण में तैयार हुई फसल की पटाई के साथ ही बाजार में इसकी आवक शुरू हो गई है। शुरुआती भाव किसानों के लिए राहत भरे माने जा रहे हैं लेकिन अभी पूरी फसल की स्थिति सामने आना बाकी है। आने वाले दिनों में जब अधिक क्षेत्रों में पटाई शुरू होगी और मंडियों में आलू की आवक बढ़ेगी, तब कीमतों का रुख अधिक स्पष्ट होगा। शुरुआती पटाई में आलू की औसत पैदावार करीब पांच क्विंटल प्रति कनाल तक सामने आई है। हालांकि, यह शुरुआती आंकड़ा है और जिले के अन्य क्षेत्रों में पटाई होने के बाद ही कुल पैदावार की तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी। किसानों को उम्मीद है कि शुरुआती दौर में मिल रहे अच्छे भाव आगे भी बने रहेंगे, ताकि उत्पादन और खेती पर किए गए खर्च के मुकाबले बेहतर आमदनी मिल सके।
उपनिदेशक जिला कृषि विभाग डॉ. प्रेम ठाकुर ने बताया कि फिलहाल दौलतपुर चौक क्षेत्र में आलू की पटाई ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। नवंबर के शुरुआती दिनों में आलू के दाम सबसे अधिक अहम होंगे। आलू की फसल ने जिले के कई किसानों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ किया है। सरकार भी किसानों को आलू की फसल के अच्छे दाम उपलब्ध कराने को लेकर तत्पर है।