सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   15,000 devotees paid obeisance at the shrine of Mata Chintpurni.

Una News: माता चिंतपूर्णी के दरबार में 15 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:51 AM IST
विज्ञापन
15,000 devotees paid obeisance at the shrine of Mata Chintpurni.
रविवार को चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ का दृश्य। संवाद
विज्ञापन
चिंतपूर्णी (ऊना)। माता चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को 15 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते रौनक रही।


रविवार सुबह से ही मंदिर में स्थानीय लोगों से लेकर विभिन्न राज्यों के श्रद्धालुओं का आवगमन शुरू हो गया। सुबह भीड़ कम रही लेकिन दोपहर तक श्रद्धालुओं की कतारें पुराना बस स्टैंड पार कर गईं। श्रद्धालुओं को मां के दर्शन के लिए दो से तीन घंटे इंतजार करना पड़ा।
इस दौरान दूरदराज क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने माता के जयकारे लगाए और भजनों से मां का गुणगान किया। कपूरथला से आए राजेंद्र, सुक्खा, रमन, संजीव अरैी मदन आदि ने बताया कि रविवार को सुबह के समय श्रद्धालुओं की लाइनें पुराने बस स्टैंड से पीछे थीं। उन्हें दर्शन के लिए लगभग दो घंटे तीन मिनट का समय लाइनों में लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर सुगम दर्शन प्रणाली से मंदिर पहुंच रहे श्रद्धालुओं की संख्या में भी काफी बढ़ोतरी दर्ज हुई। दिनभर लिफ्ट पर भी रौनक बनी रही। उधर, मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि श्रद्धालु रोजाना श्रद्धाभाव से मंदिर पहुंच कर मां के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed