फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   20,000 devotees paid obeisance at the Chintpurni temple.

Una News: चिंतपूर्णी मंदिर में 20 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

Mon, 19 Oct 2026 04:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 19 Oct 2026 04:51 AM IST
विज्ञापन
20,000 devotees paid obeisance at the Chintpurni temple.
मां चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शन के उपरांत खुशी खुशी घर लौटते श्रद्धालु।  संवाद
अष्टमी पूजन आज, घरों में कन्या पूजन कर व्रत करेंगे श्रद्धालु
विज्ञापन

रविवार को पिछले दिनों के मुकाबले कम रही भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
चिंतपूर्णी (ऊना)। मां चिंतपूर्णी मंदिर में शारदीय नवरात्र के दौरान रविवार को 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पिछले दिनों के मुकाबले श्रद्धालुओं की संख्या में कमी दर्ज की गई, लेकिन मंदिर परिसर और बाजार में दिनभर भक्तों की आवाजाही बनी रही।
सोमवार को अष्टमी पूजन के अवसर पर श्रद्धालु व्रत रखकर माता रानी की पूजा-अर्चना करेंगे। घरों में कन्या पूजन के बाद कई श्रद्धालु अपने व्रत का पारण करेंगे। अष्टमी को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह रहता है।
विज्ञापन

नवरात्र के दौरान हिमाचल प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से भी श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर और बाजार में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
रविवार को 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाया। श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। -संजीव प्रभाकर, मंदिर अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed