{"_id":"69b7e853fdaed11baa0cfe41","slug":"a-fallen-culvert-on-the-bassi-tattahar-road-poses-a-threat-una-news-c-94-1-hmp1029-186779-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बस्सी–तत्ताहर सड़क पर गिरा डंगा बना खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बस्सी–तत्ताहर सड़क पर गिरा डंगा बना खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 17 Mar 2026 04:52 PM IST
विज्ञापन
बस्सी–तत्ताहर सड़क पर गिरा डंगा। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बरसात से पहले मरम्मत करवाने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
भरेड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत बस्सी से तत्ताहर को जोड़ने वाली सड़क पर गरसाहड़ में नालू के नाले के पास गिरा डंगा क्षेत्रवासियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। पिछली बरसात के दौरान भारी बारिश से यह डंगा गिर गया था लेकिन अभी तक इसकी मरम्मत नहीं हो पाई। नालू के नाले में बने पुल के पास डंगा नहीं लगाया है। यदि शेष डंगा भी गिर जाता है तो इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से प्रभावित हो सकती है। पुल के पास दूसरी ओर से वाहनों के निकलने के लिए पर्याप्त जगह भी नहीं है । साथ ही पुल के आसपास लोगों के घर भी बने हुए हैं जिससे स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।
स्थानीय लोगों नवीन कुमार, संतोष कुमार, कमल किशोर आदि ने कहा कि बरसात का मौसम नजदीक आ गया है बावजूद इसके विभाग ने अभी तक डंगा नहीं लगाया है। यदि समय रहते मरम्मत नहीं की गई तो सड़क बंद होने से क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस सड़क पर पेवर ब्लॉक लगाने के लिए करीब 15 से 20 स्थान चिह्नित किए गए हैं लेकिन वहां पर भी अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया है। लोक निर्माण विभाग अनुभाग भरेड़ी के कनिष्ठ अभियंता प्रवीण कुमार ने कहा कि नाले में पानी अधिक होने के कारण काम शुरू करने में देरी हुई है। उन्होंने कहा कि अप्रैल माह में डंगे के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा और पेवर ब्लॉक लगाने का काम भी जल्द शुरू किया जाएगा।
Trending Videos