{"_id":"69b8e32b8b1254ef5d049cb8","slug":"video-una-wheat-crop-flattened-by-strong-winds-and-rain-farmers-worries-mount-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: तेज हवा और बारिश से बिछी गेहूं की फसल, किसानों की बढ़ी चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: तेज हवा और बारिश से बिछी गेहूं की फसल, किसानों की बढ़ी चिंता
Ankesh Dogra
Updated Tue, 17 Mar 2026 10:44 AM IST
जिला ऊना में हाल ही में हुई बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की मेहनत पर असर डाल दिया है। कई क्षेत्रों में गेहूं की फसल खेतों में गिर गई है, जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ नजर आ रही हैं। किसानों का कहना है कि बारिश फसल के लिए फायदेमंद होती है, लेकिन इस बार तेज हवाओं के साथ आई बारिश ने भारी नुकसान पहुंचाया है। इस समय गेहूं की फसल अपने अंतिम चरण में थी और सीटो (बालियों) में दाने भरने शुरू हो गए थे। दानों का वजन बढ़ने के कारण फसल पहले ही झुक चुकी थी, ऐसे में तेज हवाओं ने उसे पूरी तरह जमीन पर गिरा दिया। किसान पुष्पिंदर सिंह ने बताया कि यदि मौसम दो-तीन दिन और खराब रहा तो जमीन पर गिरी हुई गेहूं सड़ने-गलने लगेगी, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। वहीं किसान सुरेश कुमार का कहना है कि इस समय फसल को संभालना बेहद जरूरी होता है, लेकिन मौसम की मार के आगे किसान बेबस हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा दिया जाए। किसान रमेश चंद ने कहा कि इस बार गेहूं की फसल से अच्छी पैदावार की उम्मीद थी, लेकिन अचानक आए तेज मौसम ने सारी उम्मीदों को झटका दे दिया। अगर जल्द मौसम साफ नहीं हुआ तो नुकसान और बढ़ सकता है। वहीं किसान बलविंदर सिंह का कहना है कि गेहूं के दाने भरने के समय इस तरह की तेज हवाएं सबसे ज्यादा नुकसानदायक होती हैं। उन्होंने कहा कि बदलते मौसम के कारण खेती करना अब पहले से ज्यादा जोखिम भरा हो गया है। किसानों ने प्रशासन से जल्द सर्वे कर राहत प्रदान करने की मांग उठाई है, ताकि उन्हें इस प्राकृतिक नुकसान से कुछ राहत मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।