{"_id":"69b9204f91215c660d0b0e00","slug":"video-flood-of-devotion-surged-at-pitru-chaudah-in-baduhi-as-ancestors-were-remembered-through-worship-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"पितृ चौदह बडूही में उमड़ा आस्था का सैलाब, पूजन, तर्पण और दान-पुण्य के साथ पूर्वजों को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पितृ चौदह बडूही में उमड़ा आस्था का सैलाब, पूजन, तर्पण और दान-पुण्य के साथ पूर्वजों को किया याद
पितृ चौदह के अवसर पर आज पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही लोगों में अपने पितरों के प्रति आस्था प्रकट करते हुए घर-घर में विधिवत पूजन, तर्पण और दान-पुण्य के साथ पूर्वजों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर भंडारों का आयोजन भी किया गया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और सेवा भाव में भागीदारी निभाई। ग्राम पंचायत के गांव चक में भी इस अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। हिंदू धर्म में पितरों का स्थान देवताओं के समान माना गया है। पितृ चौदह का दिन विशेष रूप से अपने पूर्वजों के स्मरण, तर्पण और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए समर्पित होता है। मान्यता है कि इस दिन पितृलोक से पूर्वज अपने वंशजों के बीच आते हैं और उनके की ओर से अर्पित श्रद्धा, तर्पण और भोग को स्वीकार करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।