{"_id":"6a6f91a1b25aa28f43073385","slug":"a-reward-of-5000-will-be-given-for-providing-information-about-drug-dealers-una-news-c-93-1-una1002-200929-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नशा बेचने वालों की सूचना देने पर मिलेगा पांच हजार रुपये इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नशा बेचने वालों की सूचना देने पर मिलेगा पांच हजार रुपये इनाम
Mon, 03 Aug 2026 11:58 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंब (ऊना)। नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए ग्राम पंचायत चौआर ने अनूठी पहल की है। पंचायत ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर घोषणा की है कि क्षेत्र में नशा बेचने या उपलब्ध कराने वालों की सटीक सूचना देने वाले व्यक्ति को पांच हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
साथ ही सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पंचायत प्रधान रजनी मनकोटिया ने बताया कि युवा पीढ़ी को नशे के बढ़ते प्रभाव से बचाने और क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।
उनका कहना है कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस और प्रशासन के भरोसे नहीं जीती जा सकती, बल्कि इसमें आम लोगों की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है।
उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशा बेचने या उपलब्ध कराने जैसी गतिविधियों में संलिप्त है तो इसकी सूचना तुरंत पंचायत प्रतिनिधियों को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।