फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sant Ravidas's teachings are a source of inspiration for the entire society: Anurag

संत रविदास की शिक्षाएं पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत : अनुराग

Mon, 03 Aug 2026 11:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 03 Aug 2026 11:58 AM IST
विज्ञापन
Sant Ravidas's teachings are a source of inspiration for the entire society: Anurag
ऊना। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज का जीवन और उनकी शिक्षाएं आज भी पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि काशी से निकली कलश यात्रा केवल पवित्र मिट्टी और जल का प्रवाह नहीं बल्कि देश को समानता, समरसता और एकता के सूत्र में जोड़ने का पवित्र प्रयास है।
विज्ञापन

संत रविदास महाराज ने अपने जीवन से ऊंच-नीच, छुआछूत और भेदभाव के विरुद्ध समाज को जागरूक किया व समानता और मानवता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने की प्रेरणा देते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा संत रविदास जी के सपनों के अनुरूप ऐसा भारत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जहां प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान, समान अवसर और न्याय मिले। कलश यात्रा के माध्यम से संत रविदास जी के विचारों और आदर्शों को घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि नई पीढ़ी भी उनके बताए मार्ग पर चलकर समरस और सशक्त समाज के निर्माण में योगदान दे सके। केंद्र सरकार समानता और सामाजिक समरसता के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed