{"_id":"69d639d105f93d782f0f0da6","slug":"a-survey-will-be-conducted-for-sewerage-system-in-14-panchayat-areas-included-in-the-municipal-corporation-una-news-c-93-1-ssml1047-187508-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नगर निगम में शामिल 14 पंचायत क्षेत्रों में सीवरेज व्यवस्था के लिए होगा सर्वेक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नगर निगम में शामिल 14 पंचायत क्षेत्रों में सीवरेज व्यवस्था के लिए होगा सर्वेक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 09 Apr 2026 06:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। नगर निगम में शामिल किए गए 14 पंचायत क्षेत्रों में जल्द ही सीवरेज व्यवस्था विकसित करने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को लंबे समय से सीवरेज सुविधा नहीं है। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अब नगर निगम इन क्षेत्रों का सर्वेक्षण करवाएगा ताकि नई सीवरेज लाइन बिछाकर इन्हें मुख्य नेटवर्क से जोड़ा जा सके।
जानकारी के अनुसार नगर निगम में शामिल होने के बाद इन 14 पंचायत क्षेत्रों में नगर निगम की तर्ज पर सुविधाएं मुहैया करवाई जानी हैं। इसके लिए चरणबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा। इन क्षेत्रों में लोग घरेलू गंदे पानी की निकासी के लिए सेप्टिक टैंक, खुले नालों अथवा अस्थायी व्यवस्थाओं पर निर्भर हैं। सर्वेक्षण के दौरान यह देखा जाएगा कि किन क्षेत्रों में कितनी लंबाई की सीवरेज लाइन बिछानी होगी, किस स्थान पर मुख्य लाइन से जोड़ना संभव होगा और इसके लिए कितना बजट लगेगा। इसके बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। जानकारी के अनुसार सर्वेक्षण के बाद प्राथमिकता के आधार पर उन क्षेत्रों में काम शुरू किया जाएगा, जहां सबसे अधिक आबादी है और सीवरेज व्यवस्था की सबसे ज्यादा आवश्यकता है। इसके लिए चरणबद्ध तरीके से योजना तैयार की जाएगी ताकि सभी क्षेत्रों को सीवरेज सुविधा से जोड़ा जा सके। सीवरेज, स्ट्रीट लाइटें, पक्के रास्ते, पेयजल व अन्य विकास कार्य भी करवाए जाने हैं। इसे लेकर रास्तों व अन्य कार्यों के लिए कई स्थानों पर काम भी शुरू हो गया है।
नगर निगम क्षेत्र में शामिल हुए पंचायत क्षेत्रों में विकास कार्य करने के लिए काम शुरू हो गया है। इन क्षेत्रों को सीवरेज सुविधा से भी जोड़ा जाना है। सर्वेक्षण के बाद आगामी कार्य शुरू होगा।
-मनोज कुमार, संयुक्त आयुक्त नगर निगम ऊना
Trending Videos