{"_id":"69dba32d3e7b6632cf0a5d85","slug":"the-darshan-system-at-chintpurni-temple-has-been-improved-with-40000-devotees-enjoying-easy-darshan-una-news-c-93-1-una1002-187933-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: चिंतपूर्णी मंदिर में बेहतर हुई दर्शन व्यवस्था, 40 हजार श्रद्धालुओं ने किए सुगम दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: चिंतपूर्णी मंदिर में बेहतर हुई दर्शन व्यवस्था, 40 हजार श्रद्धालुओं ने किए सुगम दर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 13 Apr 2026 07:19 AM IST
विज्ञापन
चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं का बारिश व गर्मी से बचने के लिए लगाए गए टैंट।संवाद
विज्ञापन
मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर के कार्यभार संभालने के बाद भीड़ प्रबंधन और सुगम दर्शन व्यवस्था में दिखा सुधार
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बावजूद दर्शन व्यवस्था पहले की तुलना में अधिक सुचारू और व्यवस्थित रही। रविवार को मंदिर में करीब 40 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। सुबह से ही माता रानी के दरबार में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा, लेकिन मंदिर प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों की मुस्तैदी के चलते श्रद्धालुओं को बिना अधिक परेशानी के सुगम दर्शन प्राप्त हुए।
लंबी कतारों के बावजूद श्रद्धालुओं की लाइनें लगातार आगे बढ़ती रहीं, जिससे भीड़ नियंत्रण प्रभावी रहा। मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर के कार्यभार संभालने के बाद व्यवस्थाओं में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रशासन द्वारा भीड़ प्रबंधन और दर्शन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित बनाने के लिए सुरक्षा कर्मियों की तैनाती भी प्रभावी ढंग से की गई।
सुगम दर्शन पास व्यवस्था में भी सुधार देखा गया, जिससे कई श्रद्धालुओं को अतिरिक्त सुविधा मिली। मंदिर प्रशासन का कहना है कि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा उनकी प्राथमिकता है और व्यवस्थाओं को लगातार बेहतर किया जा रहा है। मंदिर अधिकारी ने बताया कि रविवार शाम तक करीब 40 हजार श्रद्धालु मां चिंतपूर्णी के दरबार में हाजिरी लगा चुके थे।
Trending Videos