{"_id":"69dbefa76ead1edc9a024743","slug":"wrestlers-from-the-state-shine-in-the-under-20-national-wrestling-championship-winning-seven-medals-una-news-c-93-1-ssml1048-187979-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती में प्रदेश के पहलवानों का दम, सात पदक झटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती में प्रदेश के पहलवानों का दम, सात पदक झटके
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के भिलाई में आयोजित हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल प्रदेश के पहलवानों का शानदार प्रदर्शन अंडर-20 नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में लगातार जारी है। छत्तीसगढ़ के भिलाई में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश के खिलाड़ियों ने अब तक 7 पदक जीतकर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। खेल छात्रावास ऊना के पहलवान सुमित ठाकुर ने जूनियर नेशनल चैंपियनशिप के 86 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर जिला और प्रदेश का नाम रोशन किया है। वहीं महिला वर्ग में भी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए हैं।
प्रतियोगिता में रिया (53 किग्रा) ने कांस्य, प्रेरणा (59 किग्रा) ने रजत, खुशी (62 किग्रा) ने कांस्य और अनीता कुमारी (65 किग्रा) ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके अलावा पुरुष वर्ग में रजत (125 किग्रा) ने रजत, सुमित (86 किग्रा) ने कांस्य और विकास (77 किग्रा ग्रीको-रोमन) ने कांस्य पदक जीता।
प्रदेश के खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन से खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। प्रशिक्षकों का कहना है कि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास का ही परिणाम है कि हिमाचल के पहलवान राष्ट्रीय स्तर पर लगातार सफलता हासिल कर रहे हैं।
जिला खेल अधिकार प्रिंस पठानिया ने उम्मीद जताई कि आगामी मुकाबलों में भी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के पदकों की संख्या में और इजाफा करेंगे।
Trending Videos