सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sahiwal cow of Desraj of Kangar became the first

Una News: कांगड़ के देसराज की साहीवाल गाय बनी प्रथम

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 13 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Sahiwal cow of Desraj of Kangar became the first
विज्ञापन
हरोली उत्सव की काफ़ रैली में दिखा पशुपालन का दम
Trending Videos

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की मौजूदगी में 50 दुधारू पशुओं की प्रतियोगिता, विजेताओं को किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी
हरोली (ऊना)। राज्य स्तरीय हरोली उत्सव–2026 के दूसरे दिन हरोली मैदान रोड़ा में आयोजित काफ़ रैली आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि पशुधन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और ऐसी प्रतियोगिताएं पशुपालकों को प्रोत्साहित करने के साथ युवाओं को भी पशुपालन से जोड़ती हैं।

काफ़ रैली में क्षेत्रभर से आए पशुपालकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिसमें लगभग 50 दुधारू पशुओं का प्रदर्शन किया गया। देशी गाय प्रतियोगिता में कांगड़ के देसराज की साहीवाल नस्ल की गाय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। घालूवाल की स्वामी यमुना की साहीवाल गाय दूसरे और हरोली के सुदर्शन की गिर नस्ल की गाय तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुर्राह भैंस श्रेणी में सैंसोवाल के रजनीश कुमार की कटड़ी ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि विदेशी नस्ल श्रेणी में चुरुड़ु के अभिनव मिन्हास की बछड़ी प्रथम रही। उपमुख्यमंत्री ने विजेताओं को गिफ्ट हैम्पर और पशु आहार प्रदान कर सम्मानित किया।

इस आयोजन में पशुओं का मूल्यांकन उनकी आयु, वृद्धि, शारीरिक बनावट और स्वच्छता के आधार पर किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पशुपालक और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed