{"_id":"69f107f9f3b0b4b5e0097e16","slug":"a-team-from-delhi-reached-una-to-check-the-sanitation-system-una-news-c-93-1-ssml1047-189854-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सफाई व्यवस्था जांचने के लिए दिल्ली से ऊना पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सफाई व्यवस्था जांचने के लिए दिल्ली से ऊना पहुंची टीम
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत शौचालयों की व्यवस्था की जांच करती टीम। संवाद
- फोटो : बाइक सवार को टक्कर मारने वाली बस को पकड़कर जांच करते उपनिरीक्षक व उतरते यात्री।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ऊना। राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत स्वच्छता व्यवस्था का मूल्यांकन करने के लिए दिल्ली से पहुंची टीम ने मंगलवार को ऊना शहर का दौरा किया। टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर सार्वजनिक शौचालयों, कचरा प्रबंधन व्यवस्था और सफाई कार्यों का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान टीम ने शौचालयों की साफ-सफाई, पानी की उपलब्धता, प्रकाश व्यवस्था, रखरखाव और उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। कई स्थानों पर टीम ने फीडबैक भी लिया और स्थानीय लोगों से स्वच्छता व्यवस्था को लेकर जानकारी हासिल की। इसके अलावा, कचरे के संग्रहण, डोर-टू-डोर कलेक्शन और निस्तारण प्रणाली की भी समीक्षा की गई।
नगर निगम प्रबंधन ने बताया कि अधिकारियों ने टीम को बताया कि शहर में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नियमित अभियान चलाए जा रहे हैं। सार्वजनिक शौचालयों के रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और कर्मचारियों को साफ-सफाई के लिए निर्देश दिए गए हैं।
स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान के तहत हर वर्ष एक विशेष टीम विभिन्न स्थानों का दौरा करती है। दौरे के बाद इससे संबंधित रिपोर्ट तैयार उच्च अधिकारियों को भेजी जाती है। इस रिपोर्ट के आधार पर ही रैंकिंग तय होती है।
स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत एक विशेष टीम ऊना नगर निगम के दौरे पर आई है। इस टीम की रिपोर्ट के आधार पर ही स्वच्छता रैंकिंग तय की जाती है।
-पृथी पाल सिंह, आयुक्त नगर निगम ऊना
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X