{"_id":"69f108976b6fe8ca8a0c3c07","slug":"riddhi-siddhi-womens-group-took-flight-with-taste-una-news-c-93-1-una1025-189874-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: रिद्धि-सिद्धि महिला समूह ने भरी स्वाद की उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: रिद्धि-सिद्धि महिला समूह ने भरी स्वाद की उड़ान
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लठियाणी(ऊना)। महिला सशक्तीकरण की दिशा में रिद्धि-सिद्धि महिला समूह की महिलाओं ने एक नई इबारत लिखी है। अपनी मेहनत और हुनर के दम पर महिलाओं ने अचार और मुरब्बा बनाने का कार्य शुरू किया, जो न केवल इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है बल्कि उनके आर्थिक सशक्तीकरण का जरिया भी बन गया है।
समूह द्वारा तैयार किए जा रहे विभिन्न प्रकार के आम, नींबू, और मिर्च के अचार के साथ-साथ अब कई तरह के पौष्टिक मुरब्बों ने भी बाजार में अपनी पैठ बना ली है। खास बात यह है कि इन उत्पादों में किसी भी प्रकार के हानिकारक रसायनों का प्रयोग नहीं किया जा रहा है, जिससे लोग इसे हाथों-हाथ खरीद रहे हैं।
समूह की महिलाओं का कहना है कि उनका मुख्य उद्देश्य लाभ कमाने के साथ-साथ लोगों तक गुणवत्तापूर्ण उत्पाद पहुंचाना है। बाजार की तुलना में काफी कम रेट पर उत्पाद उपलब्ध हैं।
बाजार में बढ़ती मांग को देखते हुए समूह की महिलाओं में भारी उत्साह है। उचित दाम और घर जैसा स्वाद होने के कारण स्थानीय लोग बाजार के ब्रांडेड उत्पादों को छोड़कर रिद्धि-सिद्धि समूह के अचार और मुरब्बों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
समूह की जमुना देवी, बबीता देवी, राम प्यारी, उषा देवी, सुनीता देवी, प्रेमलता, सुमन वाला, कंचन व मधु के अलावा दर्जन भर महिलाओं का कहना है कि उन्हें घर बैठे बैठे रोजगार मिला है। महिलाओं का कहना है कि उन्हें ट्रेनर कविता ने प्रशिक्षण दिया है। समूह की महिलाओं ने कहा कि सरकार और प्रशासन का उन्हें और अधिक सहयोग मिले तो वे अपने इस लघु उद्योग को बड़े स्तर पर ले जाकर अन्य महिलाओं को भी रोजगार से जोड़ सकती हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X