सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A woman was found hanging from a noose in Jalgra Tabba.

Una News: जलग्रा टब्बा में फंदे से झूलती मिली महिला

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 27 Feb 2026 06:46 AM IST
विज्ञापन
A woman was found hanging from a noose in Jalgra Tabba.
विज्ञापन
ऊना। जिला मुख्यालय के समीप सटे जलग्रा टब्बा में 30 वर्षीय महिला ने अपनी ही चुन्नी से फंदा लगा लिया। पुलिस ने परिजनों के बयान कलमबद्ध करके आगामी कार्रवाई तेज कर दी है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया है।
Trending Videos

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रजनी देवी पत्नी केवल कुमार वार्ड नंबर 7 निवासी जलग्रा टब्बा ऊना गत बुधवार रात्रि अपने पति केवल कुमार से व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से बातचीत कर रही थी। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई और केवल कुमार के पिता ने भी इस दौरान अपने बेटे से बातचीत की। कोई भी ऐसी बड़ी बात सामने नहीं आई जिसके चलते रजनी देवी ने इतना बड़ा कदम उठाया कि रातों-रात कमरे में पंखे से से लटक कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है सात साल पहले ही रजनी देवी का केवल कृष्ण के साथ विवाह हुआ था और उनके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। केवल कुमार नाइजीरिया में नौकरी करता है। डेढ़ साल पहले वह विदेश गया था कि बुधवार को केवल कृष्ण के जन्मदिन के मौके पर रजनी के साथ व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से बातचीत हो रही थी। इसी दौरान कहासुनी हो गई। प्रारंभिक दृष्टि में पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज करके अज्ञात कारणों के चलते घर में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला दर्ज कर लिया है। शव को मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया है। एसपी सचिन हिरेमठ का कहना है कि एसएचओ इंस्पेक्टर गौरव भारद्वाज मामले की जांच कर रहे हैं। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed