{"_id":"69a15b1b02da28706008ffa7","slug":"video-una-pramod-punj-said-one-attains-salvation-by-listening-to-shrimad-bhagwat-katha-2026-02-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: प्रमोद पुंज बोले- श्रीमद्भागवत कथा सुनने से होती है मोक्ष की प्राप्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: प्रमोद पुंज बोले- श्रीमद्भागवत कथा सुनने से होती है मोक्ष की प्राप्ति
Ankesh Dogra
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:21 PM IST
Link Copied
उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में शुक्रवार से गुगा जाहरवीर मंदिर में चल रही 18वीं पावन श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन भक्ति और ज्ञान का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस शुभ अवसर पर उमेशा नन्द जोगीपंगा विशेष रूप से कथा स्थल पर पहुंचे और श्रद्धालुओं को दिव्य वचनों से मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि भगवद्गीता मोक्ष प्रदान करने वाली अमृतमयी ग्रंथ है। गुरु के पल्लू से जुड़कर ही ईश्वर भक्ति का मार्ग सरल और सुलभ बनता है। सत्–चित्–आनंद श्रीमद्भागवत गीता का मूल तत्व है, और श्रीकृष्ण की महिमा के चिंतन से भगवान की प्राप्ति सहज हो जाती है। कथा वाचक प्रमोद पुंज ने भी भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं और महिमा का भावपूर्ण वर्णन किया, जिससे पूरा वातावरण “राधे-राधे” और “जय श्रीकृष्ण” के जयघोष से गूंज उठा। मंदिर प्रांगण में अमन शर्मा, बलराज शर्मा, फतेहचंद, राजेश शर्मा, पूनम, राकेश शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु एवं मातृशक्ति उपस्थित रही, जिन्होंने श्रद्धा भाव से भगवद्गीता का श्रवण कर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।