{"_id":"69a13553f27db662e7032aec","slug":"video-una-priest-ravindra-chhinda-left-for-mumbai-with-the-sacred-flame-from-mata-chintpurni-darbar-2026-02-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: माता चिंतपूर्णी दरबार से पवित्र ज्योत लेकर मुंबई रवाना हुए पुजारी रविन्द्र छिन्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: माता चिंतपूर्णी दरबार से पवित्र ज्योत लेकर मुंबई रवाना हुए पुजारी रविन्द्र छिन्दा
Ankesh Dogra
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:40 AM IST
Link Copied
विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री चिंतपूर्णी मंदिर से ममतामयी राधे मां के जन्मदिवस के अवसर पर पवित्र ज्योत मुंबई के लिए रवाना की गई। पुजारी बारीदार सभा के प्रधान रविन्द्र छिन्दा शुक्रवार को माता के दरबार से विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत ज्योत लेकर मुंबई के लिए प्रस्थान हुए।3 मार्च को राधे मां का जन्मदिन उनके भक्तों द्वारा बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव से मनाया जाएगा। इस अवसर पर विशेष भजन-कीर्तन, सत्संग और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देशभर से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।रविन्द्र छिन्दा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माता चिंतपूर्णी के पावन दरबार से ज्योत लेकर मुंबई जाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह ज्योत आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है तथा राधे मां का आशीर्वाद सदैव भक्तों पर बना रहे, यही कामना है।श्रद्धालुओं में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है और जन्मोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।