सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Accused arrested from Kapurthala in Chambi for theft of Rs 1.5 lakh

Una News: चंबी में डेढ़ लाख की चोरी के मामले में आरोपी कपूरथला से गिरफ्तार

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 04:41 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested from Kapurthala in Chambi for theft of Rs 1.5 lakh
विज्ञापन
चिंतपूर्णी पुलिस को मिली कामयाबी, आरोपी के खिलाफ अन्य थानों में भी दर्ज हैं मामले
Trending Videos

दुकान में बैग में रखे डेढ़ लाख रुपये चुराकर भाग गया था
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी के चंबी क्षेत्र में एक दुकान से करीब डेढ़ लाख की नकदी चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गौरव दुग्गल के रूप में हुई है, जो कपूरथला जिले के हादियाबाद तहसील की मानव नगर काॅलोनी का निवासी है। पुलिस ने उसे कपूरथला में उसके घर से गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले चंबी स्थित एक दुकान में रखे बैग से नकदी चोरी हो गई थी। घटना के समय दुकान के बुजुर्ग मालिक ने एक संदिग्ध व्यक्ति पर शक जताया था, जो किसी दोपहिया वाहन पर आया था। मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच तेज की, जिसमें एएसआई महेंद्र सोनी और थाना प्रभारी जयराम शर्मा की टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली। फुटेज में पता चला कि आरोपी बाइक नहीं, बल्कि स्कूटी पर आया था। उसने दुकान में किसी के न होने का फायदा उठाया और बैग से नकदी लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने जिस स्कूटी का इस्तेमाल किया था, वह धर्मशाला से किराये पर ली थी। पैसे चुराने के बाद आरोपी बधमाना रोड से होते हुए पंजाब की ओर भाग गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी बड़सर और नादौन थानों में चोरी के मामले दर्ज हैं। वह शातिर तरीके से चोरी करता था और आमतौर पर उन दुकानों को निशाना बनाता था, जहां कोई मौजूद नहीं होता था।
पुलिस ने बताया कि जब आरोपी चंबी की दुकान में घुसा तो उसने पहले गल्ले को खोला, लेकिन उसमें कुछ नहीं था। फिर उसने काउंटर पर रखे बैग को देखा, जिसमें डेढ़ लाख रुपये थे। आरोपी तुरंत बैग को लेकर वहां से भाग गया। हालांकि, दुकान से बाहर निकलते वक्त वह बुजुर्ग दुकान मालिक से मिला और उसे बातों में उलझा दिया, ताकि वह किसी संदेह से बच सके। इसके बाद आरोपी वहां से चला गया।
डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है और उसे जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed