सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Amb Andaura-Haridwar train arrived one and a half hour late

Una News: डेढ़ घंटे देरी से पहुंची अंब अंदौरा-हरिद्वार ट्रेन

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 01 May 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Amb Andaura-Haridwar train arrived one and a half hour late
विज्ञापन
ऊना। अंब अंदौरा से हरिद्वार के बीच चलने वाली ट्रेन वीरवार को अपने निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे देरी से ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इससे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस रेल का ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय दोपहर दो बजे का है लेकिन वीरवार को यह रेल 3:24 बजे ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंची। वहीं, अंब अंदौरा से रायपुर (हरियाणा) वाया कुरुक्षेत्र चलने वाली ट्रेन भी ऊना रेलवे स्टेशन पर 14 मिनट की देरी से पहुंची, जिससे यात्रियों की दिनचर्या प्रभावित हुई।
Trending Videos

हरिद्वार वाली ट्रेन का निर्धारित समय से काफी देर बाद पहुंचना यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बना। स्टेशन पर लंबे समय तक इंतजार कर रहे यात्रियों में नाराजगी भी देखने को मिली। कई यात्रियों ने बताया कि उन्हें जरूरी कार्यों के लिए समय पर पहुंचना था लेकिन ट्रेन की देरी के कारण उनकी योजनाएं प्रभावित हो गईं। इसी तरह अंब अंदौरा से रायपुर वाली ट्रेन भी अपने तय समय से 14 मिनट की देरी से ऊना रेलवे स्टेशन पहुंची। हालांकि यह देरी कम थी लेकिन रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह भी असुविधाजनक साबित हुई। रेलवे सूत्रों के अनुसार ट्रेनों की देरी का कारण रास्ते में परिचालन संबंधी दिक्कतें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed