{"_id":"69ab19044aa7b30b2509b683","slug":"amb-hospital-doctor-accused-of-negligence-una-news-c-93-1-ssml1047-183818-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अंब अस्पताल के चिकित्सक पर लापरवाही बरतने के लगे आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अंब अस्पताल के चिकित्सक पर लापरवाही बरतने के लगे आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 07 Mar 2026 06:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब(ऊना)। नागरिक अस्पताल अंब में तैनात एक चिकित्सक पर ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप लगे हैं। इस मामले को लेकर ब्लॉक युवा कांग्रेस के एक नेता ने उपमंडल अधिकारी अंब पारस अग्रवाल को लिखित शिकायत सौंपी है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि चिकित्सक रात्रिकालीन ड्यूटी के दौरान वार्ड में जाकर मरीजों की जांच नहीं करते हैं और संदेशों के माध्यम से ही अस्पताल स्टाफ को निर्देश देते हैं। इसके साथ ही मरीजों और उनके परिजनों के साथ संवेदनहीन व्यवहार करने की बात भी कही गई है। एसडीएम पारस अग्रवाल ने इस संबंध में बताया कि उन्हें चिकित्सक के खिलाफ शिकायत प्राप्त हुई है।
इस शिकायत पत्र को आगामी कार्रवाई के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना को भेजा जा रहा है। दूसरी तरफ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके वर्मा ने कहा कि अभी तक उनके पास इस मामले से जुड़ी कोई औपचारिक शिकायत नहीं पहुंची है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जैसे ही विभाग को शिकायत पत्र प्राप्त होगा। नियमों के अनुसार पूरे मामले की गहन जांच की जाएगी और उचित कदम उठाए जाएंगे।
Trending Videos