सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Demand raised for division of Gram Panchayat Hamboli

Una News: ग्राम पंचायत हंबोली के विभाजन की उठी मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 07 Mar 2026 06:41 AM IST
विज्ञापन
Demand raised for division of Gram Panchayat Hamboli
विज्ञापन
बडूही (ऊना)। ग्राम पंचायत हंबोली के विभाजन की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों ने पंचायत का क्षेत्रफल अधिक होने और जनसंख्या ज्यादा होने का हवाला देते हुए पंचायत का विभाजन कर नई ग्राम पंचायत सेरी बनाने की मांग उठाई है। ग्रामीणों के अनुसार ग्राम पंचायत हंबोली का क्षेत्रफल काफी बड़ा है। इसकी आबादी लगभग 3500 के करीब है जबकि मतदाताओं की संख्या करीब 2200 है। इतने बड़े क्षेत्र व जनसंख्या के कारण पंचायत स्तर पर विकास कार्यों और लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराने में कठिनाई आती है।
Trending Videos

ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत हंबोली के विभाजन को लेकर पहले भी एक प्रस्ताव तैयार कर जिला पंचायत अधिकारी ऊना के माध्यम से निदेशक पंचायती राज विभाग को भेजा था। जिसमें बताया गया कि अब तक पंचायत का विभाजन नहीं हो पाया है। जिले की अन्य कई पंचायतों का पुनर्गठन कर दिया गया है। इसी मुद्दे को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों ने विधायक सुदर्शन सिंह बबलू से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। लोगों ने नई ग्राम पंचायत सेरी बनाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि यदि नई पंचायत सेरी का गठन होता है तो क्षेत्र के लोगों को प्रशासनिक और विकासात्मक सुविधाएं बेहतर तरीके से मिल सकेंगी। इस दौरान नंबरदार सुरजीत सिंह सेरी, पूर्व प्रधान जोगिंद्र सिंह, उपप्रधान सतीश कुमार, पंच गुरबख्श सिंह, शाम लाल, रमन कुमार, कुलदीप सिंह, सरवन सिंह, हैप्पी, सुदर्शन सिंह, बलविंद्र भट्टी, मनमोहन सिंह, मेला राम, लखविंद्र सिंह, पंकज कुमार सहित सेरी, बहेड़ी और हंबाेली के कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक सुदर्शन सिंह बबलू का कहना है कि ग्रामीणों की ओर से पंचायत विभाजन को लेकर जो मांग रखी गई है। उन्होंने कहा कि यदि पंचायत का क्षेत्रफल और जनसंख्या अधिक है तो पंचायत का विभाजन होना चाहिए ताकि लोगों को बेहतर प्रशासनिक सुविधा और विकास कार्यों का लाभ मिल सके। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मांग को सरकार और संबंधित विभाग के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed