फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Angles on the Bailey bridge have become a problem; even small goods vehicles are unable to pass.

Una News: बेली ब्रिज पर लगे एंगल बने मुसीबत, छोटे मालवाहक भी नहीं निकल पा रहे

Thu, 09 Jul 2026 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 09 Jul 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Angles on the Bailey bridge have become a problem; even small goods vehicles are unable to pass.
ऊना। बड़े वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से बेली ब्रिज पर लगाए गए लोहे के एंगल अब आम लोगों और छोटे वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं। एंगल इतनी कम ऊंचाई पर लगाए गए हैं कि छोटे चारपहिया और हल्के मालवाहक वाहन भी आसानी से ब्रिज पार नहीं कर पा रहे हैं। कई वाहन एंगल में फंस चुके हैं, जिससे उन्हें नुकसान भी उठाना पड़ा है।
विज्ञापन

बड़े वाहनों को रोकने के उद्देश्य से लगाए गए एंगल की ऊंचाई का सही आकलन नहीं किया गया। इसका खामियाजा अब छोटे वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है। रोजमर्रा के काम से आने-जाने वाले लोगों के साथ-साथ सामान ढोने वाले छोटे मालवाहक वाहनों को भी ब्रिज पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वाहन चालकों का कहना है कि जब ब्रिज से निकलना संभव नहीं होता तो उन्हें मजबूरी में रामपुर खड्ड से होकर वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ता है। बरसात के मौसम में यह रास्ता बेहद खराब हो चुका है। जगह-जगह गड्ढे और कीचड़ होने के कारण वाहन फंस जाते हैं, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। कई बार वाहन निकालने के लिए अतिरिक्त मदद भी लेनी पड़ती है। यदि समय रहते एंगल की ऊंचाई नहीं बढ़ाई गई तो आने वाले दिनों में परेशानी और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बेली ब्रिज पर लगाए गए एंगल की ऊंचाई तकनीकी मानकों के अनुरूप बढ़ाई जाए ताकि छोटे चारपहिया और हल्के मालवाहक वाहन बिना किसी बाधा के सुरक्षित आवाजाही कर सकें।

- शिव कुमार, स्थानीय निवासी

बड़े वाहनों पर रोक जरूरी है लेकिन इसके कारण छोटे वाहनों को परेशान करना किसी भी तरह उचित नहीं है। बारिश के कारण छोटे वाहनों पर तिरपाल लगी होती है, ऐसे में एंगल लगे होने के कारण वाहन ब्रिज से नहीं गुजर पा रहे हैं।
-राम सिंह, स्थानीय निवासी

मामला ध्यान में आया है। इसे लेकर लोक निर्माण विभाग के मेकेनिकल विंग को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
-केएस ठाकुर, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग मंडल ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed