Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Una MLA Vivek Sharma reached Upper Nari of Kutlahar listened to public problems and directed the officials to resolve them
{"_id":"6a4f77090847e6a81f06e121","slug":"video-una-mla-vivek-sharma-reached-upper-nari-of-kutlahar-listened-to-public-problems-and-directed-the-officials-to-resolve-them-2026-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: कुटलैहड़ की अप्पर नारी पहुंचे विधायक विवेक शर्मा, जनसमस्याएं सुन अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: कुटलैहड़ की अप्पर नारी पहुंचे विधायक विवेक शर्मा, जनसमस्याएं सुन अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
Ankesh Dogra
Updated Thu, 09 Jul 2026 03:55 PM IST
Link Copied
कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने वीरवार को क्षेत्र की ग्राम पंचायत अप्पर नारी का दौरा कर स्थानीय लोगों के साथ बैठक की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पक्के रास्तों, पेयजल, बिजली तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं।
विधायक विवेक शर्मा ने बैठक के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिन योजनाओं पर कार्य चल रहा है, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की नियमित निगरानी करने तथा लोगों को समय पर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि उनका प्रयास केवल विकास कार्यों की घोषणाएं करना नहीं, बल्कि प्रत्येक गांव तक पहुंचकर लोगों की वास्तविक समस्याओं को समझना और उनका समाधान करवाना है। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है, उस विश्वास पर खरा उतरना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि जनता की समस्याओं का समाधान उनके घर-द्वार पर ही हो। इसी संकल्प के साथ हम निरंतर कार्य कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।