सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Attempts are being made to tamper with the basic principles of the Constitution: Vivek Sharma

संविधान के मूल सिद्धांतों से छेड़छाड़ के हो रहे प्रयास : विवेक शर्मा

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 16 Mar 2026 06:07 AM IST
विज्ञापन
Attempts are being made to tamper with the basic principles of the Constitution: Vivek Sharma
विज्ञापन
बोले-संविधान और बाबा साहेब के योगदान को बताया देश की ताकत
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने कुटलैहड़ कांग्रेस कार्यालय जोगी पंगा में अनुसूचित जाति की बैठक में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब पर कहा कि भारत आज जिस लोकतांत्रिक व्यवस्था में आगे बढ़ रहा है, उसकी मजबूत नींव भारत रत्न बाबा भीम राव आंबेडकर के बनाए संविधान पर टिकी हुई है।
विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि आज देश में कुछ राजनीतिक दल सत्ता के नशे में चूर होकर बाबा साहेब के बनाए गए संविधान के मूल सिद्धांतों से छेड़छाड़ करने का प्रयास कर रहे हैं, जो देश के लोकतांत्रिक ढांचे के लिए घातक साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश को एक मजबूत और न्यायपूर्ण दिशा देने का काम बाबा साहेब के संविधान ने किया, जिसने हर वर्ग को समान अधिकार और सम्मान दिलाने का मार्ग प्रशस्त किया।
विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि बाबा साहेब के रचित संविधान ने भारत को एक लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष और सामाजिक न्याय पर आधारित राष्ट्र बनाने में अहम भूमिका निभाई। संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों ने देश के हर नागरिक को समान अवसर प्रदान किए और समाज में व्याप्त कई कुरीतियों को समाप्त करने का मार्ग प्रशस्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed