{"_id":"69b7b51c05107e7b430f3ef9","slug":"video-una-cold-intensifies-due-to-drizzle-and-strong-winds-people-in-chintpurni-bring-out-warm-clothes-again-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: बूंदाबांदी और तेज हवाओं से बढ़ी ठंड, चिंतपूर्णी में लोगों ने फिर निकाले गर्म कपड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: बूंदाबांदी और तेज हवाओं से बढ़ी ठंड, चिंतपूर्णी में लोगों ने फिर निकाले गर्म कपड़े
Ankesh Dogra
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:15 PM IST
Link Copied
चिंतपूर्णी क्षेत्र में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। दिनभर रुक-रुक कर हुई बारिश और तेज हवाओं के कारण ठंड एक बार फिर बढ़ गई। मौसम के बदलते मिजाज ने लोगों को फिर से गर्म कपड़े निकालने पर मजबूर कर दिया।सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी का सिलसिला शुरू हो गया। दोपहर के समय तेज हवाओं के साथ बारिश भी होती रही, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ठंडी हवाओं के चलते लोगों को सर्दी का एहसास होने लगा और कई लोग स्वेटर व जैकेट पहने नजर आए।मौसम में आए इस बदलाव का असर बाजारों और मंदिर क्षेत्र में भी देखने को मिला। बारिश और ठंडी हवाओं के कारण बाजारों में लोगों की आवाजाही सामान्य दिनों की तुलना में कुछ कम रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से मौसम सामान्य हो रहा था, लेकिन अचानक हुई बूंदाबांदी और तेज हवाओं ने ठंड का एहसास फिर से बढ़ा दिया है। वहीं किसानों के अनुसार हल्की बारिश फसलों के लिए लाभदायक मानी जा रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।