सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Himachal News 60 Sheep and Goats Killed After Being Struck by a Train in Una

Himachal News: ऊना में ट्रेन की चपेट में आने से 60 भेड़-बकरियों की कटकर मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 16 Mar 2026 10:21 AM IST
विज्ञापन
सार

रविवार सुबह जिला ऊना में करीब छह बजे रेलवे ट्रैक से गुजर रही हिमाचल एक्सप्रेस की चपेट में आने से करीब 60 भेड़-बकरियों की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर...

Himachal News 60 Sheep and Goats Killed After Being Struck by a Train in Una
ट्रैक के किनारे पड़ीं भेड़-बकरियां। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

जिला मुख्यालय के साथ लगती भड़ोलिया कलां पंचायत में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। सुबह करीब छह बजे रेलवे ट्रैक से गुजर रही हिमाचल एक्सप्रेस की चपेट में आने से करीब 60 भेड़-बकरियों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक बड़ा झुंड रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया।

Trending Videos


इसी दौरान वहां से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आने से दर्जनों भेड़ें और बकरियां कट गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिस के पहुंचने से पहले अज्ञात लोग इन्हें मौके से उठाकर भी ले गए। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए रेलवे ट्रैक पर आवाजाही भी प्रभावित रही। रेलवे पुलिस ने आसपास के गांवों के लोगों से पूछताछ की, लेकिन देर शाम तक यह पता नहीं चल सका कि इनका मालिक कौन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे पुलिस चौकी ऊना के मुख्य आरक्षी मोहिंद्र पाल सिंह ने बताया कि भेड़ और बकरियां किसकी थीं और रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचीं, इसकी जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed