{"_id":"69b791f1d74cc093e00573e5","slug":"video-una-the-weather-takes-a-turn-dark-clouds-gather-in-the-sky-raising-hopes-among-farmers-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: मौसम का मिजाज बदला, आसमान में घिरे काले बादल; किसानों की बढ़ी उम्मीदें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: मौसम का मिजाज बदला, आसमान में घिरे काले बादल; किसानों की बढ़ी उम्मीदें
Ankesh Dogra
Updated Mon, 16 Mar 2026 10:45 AM IST
सोमवार सुबह क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से ही आसमान काले घने बादलों से ढका रहा, जिससे पूरे इलाके में ठंडी हवाएं चलने लगीं और वातावरण सुहावना हो गया। बादलों के कारण तेज धूप भी हल्की पड़ गई, जिससे लोगों को बढ़ती गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम के बदले इस मिजाज से क्षेत्र में बारिश की संभावना भी जताई जा रही है। मौसम में आए इस बदलाव से किसानों की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। इन दिनों गेहूं की फसल अपने महत्वपूर्ण चरण में है और खेतों में फसल अच्छी स्थिति में खड़ी है। स्थानीय किसानों का कहना है कि यदि इस समय हल्की और सामान्य बारिश हो जाती है तो गेहूं की पैदावार में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है, क्योंकि फसल को इस समय नमी की आवश्यकता होती है। हालांकि किसानों के मन में बारिश के साथ-साथ चिंता भी बनी हुई है। किसानों का कहना है कि अगर बारिश के साथ तेज हवाएं चलती हैं तो इससे खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंच सकता है। तेज हवा के कारण फसल झुकने या गिरने का खतरा रहता है, जिससे उत्पादन प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा किसानों को इन दिनों ओलावृष्टि का भी डर सताने लगा है। उनका कहना है कि यदि ओले गिरते हैं तो गेहूं के सींटे (बलिया)झड़ने का खतरा बना रहता है, जिससे फसल को भारी नुकसान हो सकता है। ऐसे में किसान मौसम की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि मौसम अनुकूल बना रहे ताकि उनकी मेहनत रंग ला सके। कुल मिलाकर मौसम के बदले मिजाज ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है, वहीं किसानों के लिए उम्मीद और चिंता दोनों ही साथ लेकर आया है। अब सबकी निगाहें आसमान पर टिकी हुई हैं कि आने वाले दिनों में मौसम का रुख कैसा रहता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।