Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
road from Chalat to Daulatpur Railway Station is in a dilapidated condition, causing distress to the public
{"_id":"69b7e5acdfaa83d23900cb56","slug":"video-road-from-chalat-to-daulatpur-railway-station-is-in-a-dilapidated-condition-causing-distress-to-the-public-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: चलेट से दौलतपुर रेलवे स्टेशन मार्ग की हालत खस्ता, लोग झेल रहे परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: चलेट से दौलतपुर रेलवे स्टेशन मार्ग की हालत खस्ता, लोग झेल रहे परेशानी
चलेट से दौलतपुर रेलवे स्टेशन का मार्ग वर्तमान में वाहन चालकों के लिए सफर करना खतरे से खाली नहीं है। मार्ग इतना तंग और मोड़ इतने तीखे हैं कि कभी भी कोई अनहोनी घटना इस मार्ग पर घटित हो सकती है। इतना ही नहीं बल्कि इस मार्ग पर भूत खड्ड पर आज तक लोक निर्माण विभाग पुल का निर्माण नहीं कर पाया है। इसके चलते यात्रियों को रेल सेवाएं लेने से भी बरसात के दिनों में वंचित रहना पड़ता है। पंचायत के पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह का कहना है कि विभाग को समस्या से अवगत भी करवाया गया है। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष कर्नल जोगिंद्र पाल शर्मा का कहना है कि इस दिशा में रेलवे बोर्ड और लोक निर्माण विभाग को जान हित की सुरक्षा व्यवस्था के लिए उचित कदम उठाने चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।