सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Mukesh Agnihotri Says: Floodlights Worth ₹50 Lakh to be Installed at Beetan Ground; Matches to be Held Day and Night

मुकेश अग्निहोत्री बोले- बीटन ग्राउंड में 50 लाख से लगेगी फ्लड लाइट्स, डे-नाइट होंगे मैच

Krishan Singh Krishan Singh
Updated Mon, 16 Mar 2026 06:46 PM IST
Mukesh Agnihotri Says: Floodlights Worth ₹50 Lakh to be Installed at Beetan Ground; Matches to be Held Day and Night
संत डांगू बाले गुर्जर राजकीय महाविद्यालय बीटन में सोमवार को 20वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की। समारोह के दौरान महाविद्यालय के मेधावी और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को शिक्षा, खेलकूद तथा अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हरोली में खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल सुविधाओं को अत्याधुनिक किया जा रहा है। इसी कड़ी में बीटन ग्राउंड को 50 लाख रुपये की लागत से फ्लड लाइट्स लगाने की स्वीकृति दी गई है, जिससे अब वहां डे-नाइट मैच आयोजित किए जा सकेंगे। इसके अलावा नग्नोली मैदान में भी 50 लाख रुपये की लागत से फ्लड लाइट्स स्थापित की जाएंगी, जबकि खड्ड फुटबॉल ग्राउंड में भी 50 लाख रुपये की लागत से फ्लड लाइट्स स्थापित की जा चुकी हैं। इसके साथ ही बीटन और हीरा में तालाबों के सौंदर्यीकरण के लिए 2-2 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिससे क्षेत्र के पर्यटन और सौंदर्यीकरण को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि लोगों को पानी की पर्याप्त और निर्बाध सप्लाई मुहैया करवाने के लिए पेयजल और सिंचाई योजनाओं पर एक हज़ार करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने अपनी ऐच्छिक निधि से 51 हज़ार रुपये देने की घोषणा भी की। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्रिंसिपल डॉ. समीक्षा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कॉलेज की उपलब्धियों और गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ रणजीत राणा व अशोक ठाकुर, प्रमोद कुमार, प्रिंसिपल डॉ समीक्षा, कॉलेज स्टाफ, बच्चों के अभिभावकगण सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: टूंडला में चाय विक्रेता की हत्या, बेरहमी से कुचल दिया गया उसका सिर; पुलिस जांच में जुटी

16 Mar 2026

Una: बूंदाबांदी और तेज हवाओं से बढ़ी ठंड, चिंतपूर्णी में लोगों ने फिर निकाले गर्म कपड़े

16 Mar 2026

VIDEO: ये हैं उस प्रेमी की मां, जो प्रेमिका के लिए टावर पर चढ़ गया; जानें क्या है इनका कहना

16 Mar 2026

VIDEO: विद्युत परिषद आशुलेखक संघ के 48वें वार्षिक अधिवेशन का आयोजन

16 Mar 2026

VIDEO: नरेंद्र भी गायब सिलिंडर भी गायब, नाली में पाइप डालकर गैस न मिलने का किया विरोध

16 Mar 2026
विज्ञापन

अजनाला में पहले बाढ़ और अब बेमौसमी बारिश ने किसानों की फसल की बर्बाद

16 Mar 2026

VIDEO: ट्रैफिक सिग्नल न होने से कभी भी हो सकती है दुर्घटना

16 Mar 2026
विज्ञापन

Balod News: झांकी देखने उतरे लोग टीन शेड पर, अचानक भरभराकर गिरा; हादसे में 10 लोग घायल

16 Mar 2026

फरीदाबाद में गैस सिलेंडर के लिए लगी लंबी कतारें

16 Mar 2026

रायबरेली में मवेशी को बचाने में खंती में पलटी, युवक घायल

16 Mar 2026

अलीगढ़ में सुबह मौसम हुआ ठंडा

16 Mar 2026

VIDEO: खाने में जहर से बच गई सास तो बहू ने दबाया गला, महिला और दूसरे पति पर हत्या की कोशिश का मामला दर्ज

16 Mar 2026

रायबरेली में ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत

16 Mar 2026

VIDEO: डायपर पहनाने से खराब हो रही बच्चों की किडनी! मासूमों में पनप रही ये गंभीर बीमारियां; चिकित्सकों ने माता-पिता को दी ये सलाह

16 Mar 2026

VIDEO: इनसोल फैक्टरी में लगी भीषण आग, चार घंटे में पाया काबू

16 Mar 2026

बम की धमकी के बाद जालंधर में स्कूलों में छुट्टी

16 Mar 2026

VIDEO: जमीन का सौदा कर कथित अधिवक्ता ने की 12 लाख की धोखाधड़ी

16 Mar 2026

VIDEO: घर में है पीएनजी कनेक्शन तो नहीं मिलेगा LPG सिलिंडर, गैस सकंट के बीच सरकार का बड़ा फैसला; जानें नया नियम

16 Mar 2026

VIDEO: दूध के रुपये मांगने पर डेयरी संचालक ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, विक्रेता घायल

16 Mar 2026

VIDEO: पर्यटकों को ठगने वाले सवाई माधोपुर गिरोह की पुलिस भर्ती में सेंध

16 Mar 2026

VIDEO: हरीपर्वत पुलिया होगी चौड़ी, मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर में 60 मीटर लंबे नए पुल बनेंगे

16 Mar 2026

VIDEO: रिटायर्ड इंस्पेक्टर की पौत्री के फोटो पोस्ट कर किया बदनाम

16 Mar 2026

Mandi: पानी के टैंक में फंस गई थी मादा तेंदुआ, वन विभाग ने रेस्क्यू करके दोबारा जंगल में छोड़ा

16 Mar 2026

VIDEO: शोध छात्रा हत्याकांड...न्याय की आस में गुजरे 13 साल

16 Mar 2026

VIDEO: युवक के मलाशय में फंसी बोतल, 36 घंटे सहता रहा असहनीय दर्द, 75 मिनट चला ऑपरेशन

16 Mar 2026

VIDEO: फैशन डिजाइनर और सिपाही के मोबाइल की फॉरेंसिक लैब में होगी जांच

16 Mar 2026

VIDEO: गुस्से में हत्या कर देने पर पछता रहा भाई, भेजा गया जेल

16 Mar 2026

VIDEO: मरीजों की जान बचाने को 132 लोगों ने किया रक्तदान

16 Mar 2026

VIDEO: बच्चा चोरी के शक में पीटने वाले 12 और पहचाने गए

16 Mar 2026

VIDEO: दुल्हन की 40वें दिन मौत, पति और ससुर भेजे गए जेल

16 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed