सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Before Chaitra Navratri, the court of Maa Chintpurni was decorated with domestic and foreign flowers.

Una News: चैत्र नवरात्र से पहले देशी-विदेशी फूलों से सजा मां चिंतपूर्णी का दरबार

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 18 Mar 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Before Chaitra Navratri, the court of Maa Chintpurni was decorated with domestic and foreign flowers.
चेत्र नवरात्रों को की तैयारियों को लेकर सजाया जा रहा माता चिंतपूर्णी का दरबार। संवाद - फोटो : rajori news
विज्ञापन
ऊना/भरवाईं (ऊना)। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर से पहले शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी का दरबार देशी-विदेशी फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। पहली बार मंदिर परिसर के अलावा बाजार तक भी सजाया जा रहा है। आरती का समय सुबह साढ़े पांच बजे के करीब जबकि शाम को आठ बजे के करीब रहेगा। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए ही मंदिर के कपाट रात को बंद और सुबह खुला करेंगे।
Trending Videos

वहीं दूसरी ओर भरवाईं स्कूल के पीछे वाहनों के लिए पार्किंग की इस बार अलग से व्यवस्था की गई है। 300 होमगार्ड और पुलिस जवान सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगे। न्यास प्रबंधन ने साफ-सफाई की व्यवस्था भी इस बार भरवाईं से मुबारिपुर तक की है। रंगीन लाइटों से जगमगाता पूरा मंदिर क्षेत्र रात के समय और भी मनमोहक दिखाई दे रहा है। नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में अलग-अलग प्रकार की आकर्षक मूर्तियां भी स्थापित की जा रही हैं, जो आने वाले भक्तों को विशेष रूप से आकर्षित करेंगी। मंदिर के पुजारी अमन कालिया ने बताया कि दिल्ली के श्रद्धालु प्रवीण क्वात्रा की ओर से मंदिर की भव्य सजावट करवाई जा रही है। सजावट का कार्य मंदिर के गेट नंबर 1, गेट नंबर 2 और गेट नंबर 3 के साथ-साथ लिफ्ट वाली साइड भी बड़े ही मनमोहक ढंग से देशी-विदेशी फूलों से किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते चलें कि वीरवार से शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्र मेले शुरू होने जा रहे हैं। इसे लेकर मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध पहले ही पूरे कर लिए हैं। नवरात्र मेले के दौरान अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी भी तैनात रहेंगे।



एसडीएम अंब पारस अग्रवाल का कहना है कि पहली बार मंदिर परिसर के अलावा बाजार को भी सजाया जा रहा है। साफ-सफाई भी मुबारिकपुर तक करवाई जा रही है। 300 होमगार्ड और पुलिस के जवान तैनात होंगे। पार्किंग के लिए भी इस बार बड़े वाहन भरवाईं स्कूल के पीछे पार्क होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed