{"_id":"6a21753ee6f282ae210d7ee5","slug":"banned-timber-was-being-supplied-from-kangu-to-punjab-una-news-c-93-1-una1002-193974-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: कांगू से पंजाब भेजी रही थी प्रतिबंधित लकड़ी की सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: कांगू से पंजाब भेजी रही थी प्रतिबंधित लकड़ी की सप्लाई
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 05 Jun 2026 07:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंब (ऊना)। वन विभाग की टीम द्वारा पकड़ी गई प्रतिबंधित प्रजाति की लकड़ी को लेकर विभाग ने आगामी जांच तेज कर दी है। इसके तहत वन विभाग की विशेष टीम दोनों ट्रकों में लदी लकड़ी की पैमाइश की। जब्त की गई लकड़ी का वास्तविक बाजार भाव पांच से सात लाख आंका गया है। विभाग ने एफआईआर दर्ज करवा दी है। वहीं विभागीय अधिकारियों द्वारा गई गई जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि नादौन के कांगू से यह प्रतिबंधित लकड़ी पंजाब सप्लाई की जा रही थी। फिलहाल विभाग प्रतिबंधित लकड़ी के साथ पकड़े ट्रकों को खाली करवा रहा है।
गौरतलब है कि बुधवार शाम को वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित प्रजाति की लकड़ी से लदे दो ट्रकों को अपने कब्जे में लिया था। विभागीय अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों ट्रक नादौन से पंजाब की तरफ जा रहे थे। तस्करों ने लकड़ी को छुपाने के लिए ट्रकों में डाला लगाकर उन्हें तिरपाल से इस तरह ढक रखा था ताकि बाहर से अंदर रखा सामान नजर न आ सके। रेंज ऑफिसर राहुल ठाकुर ने बताया कि विभाग को इस संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अंब चौक पर नाकाबंदी की और वहां से गुजर रहे दोनों संदिग्ध ट्रकों को काबू कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Trending Videos