{"_id":"69b6b2c1de84a828a1003455","slug":"beaton-won-the-harsha-vipan-memorial-cricket-cup-una-news-c-93-1-ssml1048-184874-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बीटन ने जीता जीता हर्ष-विपन मेमोरियल क्रिकेट कप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बीटन ने जीता जीता हर्ष-विपन मेमोरियल क्रिकेट कप
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 16 Mar 2026 06:52 AM IST
विज्ञापन
जलग्रां टब्बा में क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को सम्मानित करने विधायक सतपाल सत्ती।
विज्ञापन
सिटी स्पोर्टस
जलग्रां टब्बा में रविवार को प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला मुख्यालय के साथ लगती ग्राम पंचायत जलग्रां टब्बा में रविवार को हर्ष और विपन मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया। स्थानीय युवाओं ने अपने मित्रों की याद में आयोजित किए गए इस बड़े टूर्नामेंट में जिला भर से करीब 35 टीमों ने भाग लेकर अपना हुनर दिखाया।
प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबलों में हरोली उपमंडल की बीटन टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया, जबकि झलेड़ा टीम उपविजेता रही। फाइनल मुकाबला देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी भी मैदान में मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सतपाल सिंह सत्ती ने युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों की ओर आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, ऊर्जा और सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होना चाहिए, ताकि युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और खेलों के प्रति प्रेरित होने का अवसर मिल सके।
Trending Videos