फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bharmaut's Rimpal swept into a drain; saved thanks to villagers' quick thinking.

Una News: नाले में बहा भरमौत का रिंपल, ग्रामीणों की सूझबूझ से बची जान

Thu, 20 Aug 2026 07:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 20 Aug 2026 07:14 AM IST
विज्ञापन
Bharmaut's Rimpal swept into a drain; saved thanks to villagers' quick thinking.
थानाकलां (ऊना)। बंगाणा क्षेत्र के भरमौत गांव में मंगलवार देर रात बारिश के कारण दगडू जोल नाले में अचानक आए तेज बहाव में 30 वर्षीय स्थानीय निवासी रिंपल कुमार बह गया। रिंपल हटली में एक दुकान पर काम करता है। घटना के समय रिंपल नाले के तेज बहाव में करीब 50 मीटर तक बह गया और आगे जाकर बांस के झुंड में फंस गया। घटना स्थल के बिल्कुल पास ही कुछ घर स्थित हैं। नाले में बहते समय रिंपल की आवाज आसपास के घरों तक पहुंची, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों को घटना का पता चला और उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। मौथू राम सहित अन्य ग्रामीणों और परिजनों की काफी मशक्कत के बाद आखिरकार रिंपल बांस के झुंड में सुरक्षित मिला और उसे बाहर निकाला। पूर्व उपप्रधान भूषण ने बताया कि समय पर आवाज सुनाई देने और ग्रामीणों की तत्परता के चलते रिंपल की जान बच गई। रिंपल के सुरक्षित मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed