सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   BJP supported Usha Kumari wins BDC post from Marwari ward by 53 votes.

Una News: मरवाड़ी वार्ड से बीडीसी पद पर भाजपा समर्थित ऊषा कुमारी 53 मतों से विजयी

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 01 Jun 2026 04:43 AM IST
विज्ञापन
BJP supported Usha Kumari wins BDC post from Marwari ward by 53 votes.
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। विकास खंड गगरेट के तहत जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की मतगणना रविवार सुबह डॉ. बीआर आंबेडकर बहुतकनीकी संस्थान में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। सुबह 9 बजे आरंभ हुई मतगणना के दौरान प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की निगाहें हर राउंड के नतीजों पर टिकी रहीं। पहले परिणाम के घोषित होते ही मतगणना केंद्र में उत्साह का माहौल बन गया और गिनती की प्रक्रिया ने भी रफ्तार पकड़ ली।

मतगणना शुरू होने से पहले कर्मचारियों ने मतपेटियां खोलकर मतपत्रों की छंटनी की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद 20 टेबलों पर तैनात 90 कर्मचारियों ने वोटों की गिनती शुरू की। मतगणना केंद्र के बाहर सुबह से ही समर्थकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी, जबकि प्रत्याशी अंदर परिणामों का बेसब्री से इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे पहले मरवाड़ी पंचायत समिति वार्ड का परिणाम घोषित हुआ। सुबह करीब सवा 11 बजे आए इस पहले नतीजे में भाजपा समर्थित उम्मीदवार ऊषा कुमारी ने जीत दर्ज की। उन्हें 816 मत प्राप्त हुए। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुनीता कुमारी को 53 मतों से पराजित किया। सुनीता कुमारी को 763 मत मिले। अन्य प्रत्याशियों में प्रेम लता को 381 और सत्या देवी को 223 मत प्राप्त हुए। पहला परिणाम सामने आते ही मतगणना केंद्र में उत्साह बढ़ गया। विभिन्न वार्डों से चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की धड़कनें भी परिणामों के साथ तेज होती रहीं। हर राउंड की गिनती के बाद समर्थकों में जीत-हार को लेकर चर्चाओं का दौर चलता रहा।
विज्ञापन
Trending Videos

प्रशासन ने मतगणना को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए थे। मतगणना केंद्र में केवल अधिकृत कर्मचारियों, प्रत्याशियों और उनके एजेंटों को ही प्रवेश दिया गया। पूरी प्रक्रिया एसडीएम गगरेट सोमिल गौतम की निगरानी में संपन्न हुई। वहीं पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed