सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Tent in the storm... Sanju did not waver in the elections

Una News: अंधड़ में टेंट... चुनाव में नहीं डिगे संजू

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 01 Jun 2026 11:33 AM IST
विज्ञापन
Tent in the storm... Sanju did not waver in the elections
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के दिन भद्रकाली पंचायत में तेज बारिश और अंधड़ के बीच चुनावी नतीजे चर्चा का विषय बन गए है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में अधिकांश प्रत्याशियों के टेंट तेज हवा के कारण उड़ते दिखाई दे रहे हैं, जबकि उप प्रधान पद के प्रत्याशी सुरेश कुमार संजू का टेंट मजबूती से खड़ा नजर आ रहा है।
Trending Videos

उस समय लोगों ने इसे सामान्य संयोग माना था लेकिन शाम को जब चुनाव परिणाम घोषित हुए तो यह वीडियो और अधिक चर्चाओं में आ गया। उप प्रधान पद के उम्मीदवार सुरेश कुमार संजू ने 624 मत हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। इसके बाद क्षेत्र में लोगों ने इस संयोग को चुनावी सफलता से जोड़ते हुए मजाकिया अंदाज में कहना शुरू कर दिया कि सुबह अंधड़ में संजू का टेंट नहीं हिला और शाम को चुनावी मैदान में भी संजू नहीं हिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोचक बात यह रही कि अगले ही दिन पंचायत समिति वार्ड नंबर-6 भद्रकाली के चुनाव परिणाम में परवीन कुमार संजू ने 1,443 मत प्राप्त कर जीत दर्ज कर ली। लगातार दो दिनों में संजू नाम से जुड़े उम्मीदवारों की जीत ने इस संयोग को और दिलचस्प बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed