{"_id":"6a1c1865ba933b015604f96a","slug":"new-rampur-bridge-will-be-built-with-rs-15-crores-una-news-c-93-1-una1025-193484-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नया रामपुर पुल 15 करोड़ रुपये से बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नया रामपुर पुल 15 करोड़ रुपये से बनेगा
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 01 Jun 2026 04:45 AM IST
विज्ञापन
करीब दो साल पहले क्षतिग्रस्त हुआ रामपुर पुल। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ऊना। ऊना-संतोषगढ़ मार्ग पर स्थित रामपुर पुल के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। करीब दो वर्ष पहले भारी बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त हुए इस पुल की जगह 15 करोड़ रुपये की लागत से नया पुल बनाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर सरकार को मंजूरी के लिए भेज दी है। स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।
प्रस्तावित नया पुल वर्तमान पुल की तुलना में अधिक चौड़ा होगा। लोक निर्माण विभाग की डीपीआर के अनुसार पुल की चौड़ाई लगभग 10 मीटर रखी जाएगी। बढ़ते यातायात को ध्यान में रखते हुए पुल को आधुनिक तकनीक से तैयार किया जाएगा। साथ ही पैदल यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए अलग से फुटपाथ का भी निर्माण किया जाएगा।
अगस्त 2024 में हुई भारी बारिश के दौरान आए तेज बहाव ने संतोषगढ़-ऊना मार्ग पर स्थित लगभग 40 वर्ष पुराने रामपुर पुल को गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया था। करीब 120 मीटर लंबे इस पुल के पिलर नंबर सात, स्लैब और प्रोटेक्शन वाल को भारी नुकसान पहुंचा था। इसके बाद यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोक निर्माण विभाग ने क्षतिग्रस्त पुल के ऊपर बैली ब्रिज स्थापित किया था।
विज्ञापन
फिलहाल खड्ड के बीच बने रास्ते से गुजर रहे वाहन
रामपुर पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद बनाई गई बैली ब्रिज की अस्थायी व्यवस्था भी अधिक समय तक टिक नहीं सकी। 18 टन क्षमता के लिए तैयार किए गए बैली ब्रिज से 50 टन से अधिक भार वाले वाहन गुजरने के कारण वह भी क्षतिग्रस्त हो गया। इसके चलते बैली ब्रिज पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। वर्तमान में वाहनों की आवाजाही के लिए खड्ड के बीच से अस्थायी कच्चा मार्ग तैयार किया गया है, जिससे लोगों को आवागमन करना पड़ रहा है।
मंजूरी मिलते ही शुरू होगा निर्माण
रामपुर में नए पुल के निर्माण के लिए डीपीआर तैयार कर सरकार को भेज दी गई है। मंजूरी प्राप्त होते ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। केएस ठाकुर, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग ऊना
ऊना-संतोषगढ़ मार्ग पर रामपुर पुल का स्थल, जहां क्षतिग्रस्त पुराने पुल की जगह नया और अधिक चौड़ा पुल बनाया जाएगा।

Trending Videos