{"_id":"6a74d5601c1004159e095114","slug":"congress-burns-bjp-mla-sudhir-sharmas-effigy-una-news-c-93-1-una1002-201477-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: कांग्रेस ने भाजपा विधायक सुधीर शर्मा का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: कांग्रेस ने भाजपा विधायक सुधीर शर्मा का फूंका पुतला
Fri, 07 Aug 2026 07:02 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 07 Aug 2026 07:02 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा विधायक सुधीर शर्मा का पुतला फूंकते । पार्टी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाकलां (ऊना)। धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर की गई टिप्पणी को लेकर कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखने को मिला। विधायक विवेक शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थानाकलां में सुधीर शर्मा का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि इस प्रकार की बयानबाजी बंद नहीं हुई तो प्रदेश भर में सुधीर शर्मा के पुतले जलाकर विरोध दर्ज कराया जाएगा। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश के विकास और जनहित के कार्यों में जुटे हुए हैं लेकिन भाजपा के कुछ नेता केवल राजनीतिक बयानबाजी कर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस तरह की राजनीति को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगी और जनता भी इसका उचित जवाब देगी।
कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि भाजपा के नेता आज जिन मुद्दों पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हीं मामलों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने स्वयं अपनी सरकार के समय जारी चार्जशीट में कई आरोप लगाए थे। यदि उन आरोपों में सच्चाई थी तो अब उनकी निष्पक्ष जांच करवाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार पारदर्शिता में विश्वास रखती है और किसी भी मामले की जांच से पीछे नहीं हटती।