{"_id":"69f3a0ca280f85bf6b013b14","slug":"congresss-boat-in-santoshgarh-depends-on-women-candidates-una-news-c-93-1-una1002-190105-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: संतोषगढ़ में महिला प्रत्याशियों के भरोसे कांग्रेस की नैया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: संतोषगढ़ में महिला प्रत्याशियों के भरोसे कांग्रेस की नैया
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 01 May 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
संतोषगढ़ नगर परिषद चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद प्रत्याशी। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
संतोषगढ़ (ऊना)। नगर परिषद संतोषगढ़ के चुनाव में कांग्रेस ने इस बार महिला शक्ति पर बड़ा दांव खेला है। पार्टी ने नगर के कुल नौ वार्डों में से सात वार्डों में समर्थित महिला उम्मीदवार उतारकर चुनावी मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। कांग्रेस की रणनीति साफ तौर पर महिला मतदाताओं को साधने और संगठन में उनकी भागीदारी बढ़ाने पर केंद्रित नजर आ रही है। चुनावी रोस्टर के अनुसार नगर परिषद के नौ में से पांच वार्ड पहले ही महिलाओं के लिए आरक्षित हैं लेकिन कांग्रेस ने इससे आगे बढ़ते हुए सात वार्डों में समर्थित महिला प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। इसके उलट भाजपा ने केवल आरक्षित वार्डों में ही समर्थित महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है।
वार्ड-4 से मंजू सैनी पर दोबारा खेला दांव
कांग्रेस ने वार्ड नंबर चार से मौजूदा पार्षद मंजू सैनी पर दोबारा भरोसा जताते हुए उन्हें फिर से समर्थन दिया है। जारी सूची के अनुसार वार्ड एक से बीना देवी, वार्ड दो से ज्योति, वार्ड तीन से हरप्रीत कौर, वार्ड छह से पूनम शर्मा, वार्ड सात से ज्योति सैनी और वार्ड नौ से उषा सैनी को मैदान में उतारा गया है। वहीं वार्ड पांच से रविकांत बस्सी और वार्ड आठ से समीर गौतम को समर्थित प्रत्याशी बनाया गया है।
उम्मीदवारों की घोषणा से पहले कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नगर देवता बाबा नागा जी महाराज की समाधि स्थल पर माथा टेककर आशीर्वाद लिया। उधर, भाजपा के सभी उम्मीदवारों ने वीरवार को अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए जबकि कांग्रेस प्रत्याशी दो मई को नामांकन दाखिल करेंगे। नगर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश पुरी ने कहा कि पार्टी ने मजबूत और जमीनी उम्मीदवारों को समर्थन दिया है, जिसमें महिला वर्ग को प्राथमिकता दी गई है।
Trending Videos