सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Crowd at Una bus stand; two special buses had to be run to Chandigarh.

Una News: बस अड्डा ऊना में भीड़, चंडीगढ़ के लिए चलानी पड़ीं दो विशेष बसें

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:48 AM IST
विज्ञापन
Crowd at Una bus stand; two special buses had to be run to Chandigarh.
रविवार को ऊना आईएसबीटी में टिकट काउंटर में लगी यात्रियों की भीड़। संवाद - फोटो : चंद्रयान का बनाया मॉडल। स्रोत: विज्ञान क्लब
विज्ञापन
ऊना। दो दिन के अवकाश के बाद रविवार को कामकाज पर लौटने वाले लोगों की भीड़ बढ़ने से एचआरटीसी के ऊना डिपो को चंडीगढ़ रूट पर दो स्पेशल बसें चलानी पड़ीं। सुबह से ही बस अड्डा ऊना में यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली, जिससे नियमित बसें पूरी तरह भर गईं।

शनिवार और रविवार की छुट्टियों के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने घर पहुंचे थे। अवकाश समाप्त होने के बाद नौकरीपेशा कर्मचारी, निजी कंपनियों में कार्यरत लोग, छात्र और अन्य यात्री वापस अपने कार्यस्थलों की ओर रवाना होने लगे। सबसे अधिक दबाव चंडीगढ़ रूट पर देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह से ही चंडीगढ़ जाने वाली बसों के टिकट काउंटरों पर लंबी कतारें लग गईं। कई बसों की सीटें पहले से आरक्षित थीं, जबकि कुछ बसें निर्धारित समय से पहले ही यात्रियों से भर गईं। लंबे रूट से आने वाली बसें भी पहले से यात्रियों से भरी हुई ऊना पहुंच रही थीं, जिससे बस अड्डे पर भीड़ और बढ़ गई।
विज्ञापन

यात्रियों की परेशानी को देखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ऊना डिपो ने चंडीगढ़ के लिए दो अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला लिया। एक स्पेशल बस दोपहर बाद 3 बजे और दूसरी शाम 5 बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना की गई। अतिरिक्त बसों के संचालन से बस अड्डे पर फंसे यात्रियों को काफी राहत मिली।
एचआरटीसी ऊना के कार्यकारी उपमंडलीय प्रबंधक राजेश जोशी ने बताया कि छुट्टियों के बाद यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होना सामान्य बात है। ऐसे समय में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed