सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Demand for Bangana bus stand remains unfulfilled: Kanwar

बंगाणा बस अड्डे की मांग अधूरी : कंवर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 05:32 AM IST
विज्ञापन
Demand for Bangana bus stand remains unfulfilled: Kanwar
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बंगाणा बस अड्डा निर्माण को लेकर प्रदेश सरकार और कुटलैहड़ के दोनों विधायकों पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के साढ़े तीन वर्ष पूरे हो चुके हैं और कुटलैहड़ क्षेत्र को दो-दो विधायक मिलने के बावजूद आज तक बंगाणा बस अड्डे का निर्माण शुरू नहीं हो पाया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की उदासीनता और जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता के कारण क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग आज भी अधूरी है। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में बंगाणा बस अड्डे के निर्माण के लिए 3.86 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे। परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए सभी जरूरी कदम उठा लिए गए थे, लेकिन सरकार बदलते ही इस महत्वपूर्ण योजना की रफ्तार थम गई। पूर्व मंत्री ने कहा कि बंगाणा अब नगर पंचायत बन चुका है और आने वाले समय में यहां आबादी, व्यापारिक गतिविधियों और वाहनों की संख्या लगातार बढ़ेगी। ऐसे में आधुनिक बस अड्डे का निर्माण अब आवश्यकता ही नहीं बल्कि अनिवार्यता बन चुका है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने जल्द बस अड्डे के निर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं की तो भाजपा जनता के साथ मिलकर सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed