Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Yuva Shakti Club Panjoa set an example of humanity, started construction of a new house for orphan brothers
{"_id":"6a34ffb21b2c2c570702ef87","slug":"video-yuva-shakti-club-panjoa-set-an-example-of-humanity-started-construction-of-a-new-house-for-orphan-brothers-2026-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: युवा शक्ति क्लब पंजोआ ने पेश की मानवता की मिसाल, अनाथ भाइयों के लिए शुरू कराया नए घर का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: युवा शक्ति क्लब पंजोआ ने पेश की मानवता की मिसाल, अनाथ भाइयों के लिए शुरू कराया नए घर का निर्माण
उपमंडल अंब के अंतर्गत ग्राम पंचायत दियाड़ा के वार्ड नंबर-7 निवासी अनाथ भाई रितीश और नीतीश कुमार के लिए युवा शक्ति क्लब पंजोआ ने मानवता और सामाजिक सरोकार का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। क्लब के युवाओं तथा क्षेत्र के समाजसेवियों के सहयोग से दोनों भाइयों के लिए नए घर के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। रितीश और नीतीश ने बचपन में ही अपनी माता को खो दिया था। इसके बाद उनके पिता स्वर्गीय सुरेश कुमार ने मजदूरी कर दोनों बेटों का पालन-पोषण किया। लेकिन कुछ माह पूर्व पिता के निधन के बाद दोनों भाई पूरी तरह बेसहारा हो गए। वे जिस मकान में रह रहे थे, उसकी स्थिति बेहद जर्जर थी और वह कभी भी गिर सकता था, जिससे उनके जीवन पर खतरा मंडरा रहा था। दोनों भाइयों की इस स्थिति को देखते हुए युवा शक्ति क्लब पंजोआ के युवाओं ने उनके लिए सुरक्षित आशियाना बनाने का संकल्प लिया। क्लब सदस्यों ने न केवल नए घर के निर्माण की जिम्मेदारी उठाई, बल्कि पुराने मकान और लेंटर को तोड़ने का कार्य भी स्वयं श्रमदान के माध्यम से किया। जानकारी के अनुसार,0 पुराने मकान को गिराने और मलबा हटाने के लिए एक ठेकेदार ने करीब 35 हजार रुपये का खर्च बताया था, लेकिन क्लब के युवाओं ने कई दिनों तक लगातार मेहनत कर यह कार्य स्वयं पूरा किया और बड़ी राशि की बचत कर दी। युवाओं ने मलबा हटाकर नए निर्माण के लिए जमीन तैयार की, जिससे घर निर्माण का कार्य शुरू हो सका। स्थानीय समाजसेवी श्याम सुंदर, सुदर्शन सिंह ठाकुर, मास्टर पवन तथा बडूही के राज नंबरदार सहित कई लोगों ने सहयोग दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।