{"_id":"6a42ba7751d78860b60e37ea","slug":"due-to-the-rush-of-passengers-hrtc-una-ran-seven-special-buses-una-news-c-93-1-una1025-196848-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: यात्रियों की भीड़, एचआरटीसी ऊना ने चलाईं सात स्पेशल बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: यात्रियों की भीड़, एचआरटीसी ऊना ने चलाईं सात स्पेशल बसें
Tue, 30 Jun 2026 07:58 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 30 Jun 2026 07:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। वीकेंड और छुट्टियों के चलते यात्रियों की बढ़ी आवाजाही ने सोमवार को एचआरटीसी के ऊना डिपो पर अतिरिक्त दबाव पैदा कर दिया।
हालात ऐसे बने कि नियमित बसों के बावजूद निगम को सात स्पेशल बसें सड़कों पर उतारनी पड़ीं। इनमें छह बसें चंडीगढ़ और एक बस बद्दी के लिए भेजी गई।
सोमवार सुबह से ही ऊना आईएसबीटी में यात्रियों की भीड़ बढ़नी शुरू हो गई थी। लंबे रूटों से आने वाली बसें पहले से ही खचाखच भरी पहुंची, जिसके चलते ऊना से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को सीटें नहीं मिल पाई।
बढ़ती भीड़ को देखते हुए डिपो प्रबंधन ने तुरंत अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला लिया। दोपहर एक बजे पहली अतिरिक्त बस को चंडीगढ़ के लिए रवाना किया। इसके एक घंटे के बाद दूसरी बस को भी चंडीगढ़ के लिए भेजा गया।
निगम प्रबंधन ने दो बसें भेजने के बाद राहत की सांस ली ही थी कि आईएसबीटी ऊना में फिर से यात्रियों की भीड़ जमा हो गई। ऐसे में निगम को शाम तक छह अतिरिक्त बसें चंडीगढ़ के लिए रवाना करनी पड़ी। इसके अलावा एक बस बद्दी के लिए भेजी। स्पेशल बसें चलने से यात्रियों को सुविधा मिली।
विज्ञापन
कार्यकारी उपमंडलीय प्रबंधक राजेश जोशी ने बताया कि तीन-चार दिन की छुट्टियों के बाद यात्रियों की भीड़ अक्सर लग जाती है। ऐसे में निगम उनकी सुविधा के लिए अतिरिक्त बसों को चलता है।