पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Kolkata road remains unrepaired; turns into a quagmire after rain.

Una News: नहीं सुधरी कोलका सड़क, बारिश के बाद बनी दलदल

Tue, 30 Jun 2026 06:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 30 Jun 2026 06:59 AM IST
विज्ञापन
Kolkata road remains unrepaired; turns into a quagmire after rain.
बंगाणा (ऊना)। कोलका के समीप पिछले वर्ष आपदा में क्षतिग्रस्त हुई सड़क एक वर्ष बीत जाने के बाद भी पूरी तरह दुरुस्त नहीं हो पाई है। बरसात की पहली ही बारिश के बाद सड़क पर कीचड़ फैल गया, जिससे दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से राहत दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि थानाकलां-रायपुर सड़क पर कोलका के पास बारिश के बाद फिसलन बढ़ गई है। पिछले वर्ष आपदा में क्षतिग्रस्त होने के कारण जुलाई से दिसंबर तक करीब छह माह तक यह सड़क बंद रही। बाद में लोक निर्माण विभाग द्वारा मार्ग को यातायात के लिए तो खोल दिया गया लेकिन स्थायी मरम्मत के बजाय केवल मिट्टी डालकर काम चलाया गया। अब पहली ही बारिश में उक्त मिट्टी कीचड़ में बदल गई है, जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। थानाकलां से भाखड़ा होते हुए पंजाब के नंगल जाने के लिए यह सड़क अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों विजय कुमार, महिंद्र, राकेश, विपन, रिंकू, सुखदेव सहित अन्य का कहना है कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण न केवल यात्रा प्रभावित हो रही है बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। उनका आरोप है कि आपदा के एक वर्ष पूरा होने के बावजूद लोक निर्माण विभाग मंडल बंगाणा स्थायी समाधान करने में विफल रहा है। यदि समय रहते सड़क का वैज्ञानिक ढंग से निर्माण करवाया जाता तो आज यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती। उन्होंने संबंधित विभाग से समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग बंगाणा के कनिष्ठ अभियंता अभिषेक कुमार का कहना है कि मामला उनके ध्यान में है। विभाग लगातार उक्त स्थान पर काम कर रहा है। हालांकि पहाड़ी बड़ी होने के कारण अधिक कटाव नहीं किया जा सकता है। मौसम साफ होते ही सड़क पर गिरे दलदल को हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed