{"_id":"6a5533568cc88d7582093f1d","slug":"election-for-the-chairperson-and-vice-chairperson-of-zila-parishad-una-on-july-22-una-news-c-93-1-una1002-198526-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: जिला परिषद ऊना के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव 22 जुलाई को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: जिला परिषद ऊना के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव 22 जुलाई को
Tue, 14 Jul 2026 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। जिला परिषद ऊना के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव 22 जुलाई को होगा। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने चुनाव के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। आठ जून को जिला परिषद सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली थी।
इसके बाद एक कोरम पूरा न होने के चलते अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव टल चुका है। एक माह से भी अधिक समय बीतने पर चुनाव न होने से कई विकास कार्य लटके पड़े हैं।
अब देखना यह बाकी है कि प्रशासन की ओर से चुनाव की तारीख तय करने के बाद अब कोरम पूरा होने पर ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव होने की तस्वीर साफ होगी।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर 17 वार्ड के जिला परिषद ऊना में 12 भाजपा समर्थित सदस्य जीतकर आए हैं जबकि पांच कांग्रेस समर्थक जिला परिषद के सदस्य जीते हैं। ऐसे में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा के पास बहुमत प्राप्त है।
अगर स्थिति सामान्य रही तो भाजपा के ही जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनेंगे। जिसके लिए अब भाजपा ने जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए तारीख तय होने के बाद बैठकों का दौर शुरू कर दिया है।
इस संदर्भ में भाजपा पांच विधानसभा क्षेत्र से विधायक, पूर्व विधायक सहित वरिष्ठ नेताओं के साथ आपस में समन्वय स्थापित करके सर्व सहमति से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष तय करेगी।
इसे लेकर जल्द ही भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक सतपाल सिंह सत्ती की अध्यक्षता में आगामी दिनों में बैठक होगी और उस पर ही जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नाम सभी वरिष्ठ जनों और जिला परिषद के चुनकर आए भाजपा समर्थित सदस्यों की अंतिम राय बनने के बाद ही अंतिम मोहर लगेगी। अब देखना यह बाकी है कि जिला परिषद का अध्यक्ष पद ओपन होने के चलते किस के सिर पर ताज सजता है।
इस ओर सभी की निगाहें टिकी हुई है, वहीं पवन और अविनाश के नाम को लेकर अध्यक्ष पद की ताजपोशी पर चर्चा में हैं। अब देखना यह बाकी है कि जिला परिषद का अध्यक्ष वर्तमान के इकलौते भाजपा के विधायक की पसंद का बनता है या अन्य विधानसभा क्षेत्र से चुनकर आए भाजपा समर्थित जिला परिषद के सदस्य में से बनाए जाने को लेकर सहमति बनती है।
इसकी तस्वीर आने वाले दिनों में जल्द ही साफ होगी। उपायुक्त ऊना जतिन लाल का कहना है कि जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव 22 जुलाई को होगा। इसके लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है।