फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ELISA testing facility will be available in every subdivision.

Una News: हर उपमंडल में मिलेगी एलिसा जांच की सुविधा

Sun, 25 Oct 2026 06:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 25 Oct 2026 06:56 AM IST
विज्ञापन
ELISA testing facility will be available in every subdivision.
डेंगू समेत अन्य रोगों की पुष्टि के लिए मशीनें लगाने का प्रस्ताव भेजा
विज्ञापन

अभी क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में ही उपलब्ध है सुविधा


खास खबर
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले के सभी उपमंडलों में एलिसा टेस्ट जांच मशीनें स्थापित करने की तैयारी है। इससे डेंगू समेत अन्य रोगों की पुष्टि के लिए मरीजों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। वर्तमान में जिले में यह सुविधा केवल क्षेत्रीय अस्पताल में उपलब्ध है, जिससे दूसरे क्षेत्रों के मरीजों को जांच के लिए जिला मुख्यालय पहुंचना पड़ता है।
एलिसा जांच विभिन्न बीमारियों की प्रयोगशाला में पुष्टि के लिए इस्तेमाल होती है। डेंगू के मामलों में भी यह जांच महत्वपूर्ण है। उपमंडल स्तर पर मशीनें स्थापित होने से ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों के मरीजों को राहत मिलेगी। साथ ही जांच के लिए दूरी तय करने की जरूरत कम होगी और स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी।
विज्ञापन



कोट
जिले के सभी उपमंडलों के लिए एलिसा टेस्ट मशीनें मुहैया करवाने के लिए उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही मशीनें स्थापित की जाएंगी। -
विज्ञापन
विज्ञापन



डॉ. एसके वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article