सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Equipment will soon be installed in the critical care block, proposal sent to higher officials

Una News: क्रिटिकल केयर ब्लॉक में जल्द स्थापित होंगे उपकरण, उच्च अधिकारियों को भेजा प्रस्ताव

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 26 Feb 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Equipment will soon be installed in the critical care block, proposal sent to higher officials
विज्ञापन
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल के समीप बनाए गए क्रिटिकल केयर ब्लॉक को जल्द शुरू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्रक्रिया तेज कर दी है। ब्लॉक में जरूरी और अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण स्थापित करने के लिए उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेज दिया गया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद उपकरणों की खरीद और स्थापना का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
Trending Videos


स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयार की गई योजना के अनुसार अप्रैल माह तक क्रिटिकल केयर ब्लॉक को पूरी तरह से क्रियाशील करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके शुरू होने से जिले में आपातकालीन और गंभीर मरीजों को त्वरित एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। अभी तक ऐसे मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद बड़े अस्पतालों में रेफर करना पड़ता है, जिससे समय और संसाधनों दोनों की दिक्कत आती है। क्रिटिकल केयर ब्लॉक में वेंटिलेटर, मल्टी-पैरामीटर मॉनिटर, ऑक्सीजन स्पोर्ट सिस्टम, आपातकाल वार्ड सहित अन्य आवश्यक उपकरण स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही विशेषज्ञ डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और तकनीकी कर्मचारियों की तैनाती की भी तैयारी की जा रही है ताकि ब्लॉक शुरू होते ही मरीजों को पूरी सुविधा मिल सके। खासकर सड़क दुर्घटनाओं, गंभीर बीमारियों और अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को अब जिले में ही बेहतर इलाज मिल पाएगा। इससे मरीजों के साथ-साथ उनके परिजनों को भी बड़ी राहत मिलेगी और रेफर मामलों में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्तमान में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किए जाते हैं मरीज
क्षेत्रीय अस्पताल में अभी आपातकाल वार्ड में कई सुविधाओं की कमी है। ऐसे में गंभीर मरीजों को पीजीआई चंडीगढ़ व एम्स बिलासपुर के लिए रेफर किया जाता है। क्रिटिकल केयर ब्लॉक शुरू होने से इस प्रकार के मरीजों को जिला स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।


क्रिटिकल केयर ब्लॉक का कार्य तेजी से चल रहा है। ब्लॉक में आधुनिक उपकरण व स्टाफ की तैनाती को लेकर प्रस्ताव तैयार कर संबंधित उच्च अधिकारियों को भेज दिया है। जल्द ही उपकरण स्थापित करने का काम शुरू किया जाएगा।
-डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed