{"_id":"6a2ef0620a2d29ede90f7953","slug":"first-the-axe-fell-on-the-khair-trees-then-a-fire-broke-out-in-the-forest-una-news-c-93-1-ssml1047-195191-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: पहले खैर पर चली कुल्हाड़ी, फिर जंगल में भड़की आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: पहले खैर पर चली कुल्हाड़ी, फिर जंगल में भड़की आग
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। कुटलैहड़ क्षेत्र की रामगढ़ धार स्थित पंचायत बल्ह खालसा के जंगल में रविवार को अवैध खैर कटान और उसके बाद जंगल में आग लगने का मामला सामने आया है। वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए जंगल से खैर की लकड़ी के 32 मोछे बरामद किए हैं। विभाग को आशंका है कि अवैध कटान के सबूत मिटाने के लिए जंगल में आग लगाई गई हो सकती है।
वन विभाग के अनुसार रेंज अधिकारी संदीप कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि बल्ह खालसा जंगल में कुछ लोग अवैध रूप से खैर के पेड़ों की कटाई कर रहे हैं। सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने मौके पर दबिश दी और खैर की लकड़ी के 32 मोछे बरामद किए। हालांकि आरोपी मौके से भागने में सफल रहे।
इसी क्षेत्र में बाद में जंगल में आग लगने की घटना भी सामने आई। देखते ही देखते आग ने जंगल के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने के प्रयास किए, ताकि आग अन्य क्षेत्रों तक न फैल सके।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले अवैध कटान और फिर आग लगने की घटना कई सवाल खड़े करती है। लोगों ने आशंका जताई है कि वन काटुओं ने अपने अपराध के निशान मिटाने के लिए आग लगाई हो सकती है। आग से जंगल की वन संपदा को भी नुकसान पहुंचा है।
वन विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस थाना बंगाणा में शिकायत दर्ज करवा दी है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
अवैध कटान और जंगलों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उनकी पहचान कर जल्द कानून के दायरे में लाया जाएगा। विकल्प यादव,