हिमाचल: ऊना में भीषण आग, 30 झुग्गियां राख, न राशन बचे न बर्तन; फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के लालसिंगी में पुराना होशियारपुर रोड पर स्थित प्रवासी मजदूरों की 30 झुग्गियां शुक्रवार को आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गईं। गनीमत रही कि घटना में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है। आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के पुराने होशियारपुर मार्ग स्थित लालसिंगी क्षेत्र में शुक्रवार अपराह्न करीब 11:50 बजे आग लगने से 30 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। इसमें यूपी और बिहार के मजदूरों की नकदी, कपड़े, राशन और बर्तन सहित सारा घरेलू सामान जल गया।
आग लगने के कारण साफ नहीं
अग्निशमन विभाग के अनुसार इस घटना में करीब 2.90 लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है, जबकि करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति को बचा लिया गया। गनीमत रही कि घटना में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है। आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। बताया जा रहा है कि एक झुग्गी में सुलगी आग ने सभी झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी के अनुसार सड़क किनारे बनी एक झुग्गी में अचानक आग लग गई। तेज हवाओं के कारण देखते ही देखते आग ने आसपास की झुग्गियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही मिनटों में पूरा क्षेत्र आग की लपटों से घिर गया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं
सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर तैनात रहीं, जबकि कुल नौ दमकल वाहनों का इस्तेमाल किया गया। इस हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन प्रभावित परिवारों को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और क्षेत्र में देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X