सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Himachal News Two girl students hit by a school bus in Una one referred to PGI Chandigarh

Himachal News: ऊना में स्कूल बस की चपेट में आई दो छात्राएं, एक को पीजीआई चंडीगढ़ किया रेफर

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 09 Mar 2026 02:18 PM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में दो स्कूली छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों छात्राएं जिस स्कूल बस से उतरीं उसी के नीचे आने से दुर्घटना का शिकार हो गईं। पढ़ें पूरी खबर...
 

Himachal News Two girl students hit by a school bus in Una one referred to PGI Chandigarh
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिला ऊना में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम स्कूली बच्चियां स्कूल बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना उस समय हुई जब दोनों बच्चियां माउंट कार्मल स्कूल की बस से घर लौट रही थीं। जानकारी के अनुसार आशश्वी और परीक्षा पुत्री सुशील निवासी रायंसरी जो कि क्रमशः एलकेजी और यूकेजी की छात्राएं हैं, स्कूल बस से उतरने के बाद हादसे का शिकार हो गईं।

Trending Videos




बताया जा रहा है कि बच्चों को घर के पास बस से उतारने के बाद चालक बस को मोड़ रहा था, तभी दोनों मासूम बस के नीचे आ गईं। हादसे में दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों और परिजनों ने तुरंत उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों ने बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए उनमें से एक बच्ची को बेहतर इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है, जबकि दूसरी का इलाज स्थानीय स्तर पर जारी है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। वहीं पुलिस ने भी मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पहले भी कई बार सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में इस घटना के बाद एक बार फिर स्कूल बसों की सुरक्षा और बच्चों की निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस अधीक्षक ऊना सचिव हिरेमठ ने बताया कि मामले में सदर थाना पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed